नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 20 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीमें मोहाली पहुंच चुकी हैं। शनिवार को कई सितारे मोहाली पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया ने 20 सितंबर को भारत के खिलाफ अपने पहले टी20 मैच के लिए मोहाली में अभ्यास शुरू कर दिया है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो शेयर किया। भारतीय टीम भी यहां अभ्यास शुरू करेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के खिलाड़ी धीरे-धीरे पहुंचने लगे हैं। हर्षल पटेल सबसे पहले आने वाले पहले खिलाड़ियों में से एक रहे।
भारतीय टीम का का पूरा फोकस एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद अपने प्रदर्शन को पटरी पर लाना है। फैंस ने अपने फेवरेट खिलाड़ियों को चीयर करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। टिकट खरीदने के लिए मोहाली स्टेडियम के बाहर जबर्दस्त भीड़ लग रही है। एक फैन ने कहा- इंडिया-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले को लेकर जबर्दस्त उत्साह है। विराट कोहली को यहां खेलते देखना काफी शानदार बात होगी। चक दे फट्टे, भारत माता की जय के नारों से पूरा स्टेडियम गूंजेगा।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिच और परिस्थितियों के अभ्यस्त होने की कोशिश में ट्रेनिंग शुरू कर दी है। फिंच की अगुवाई वाली टीम की मुख्य समस्या बल्लेबाजी रही है और वे इसमें सुधार करना चाहेंगे। तीन मैचों की टी20 सीरीज से भारत और ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप से पहले तैयारी का आखिरी मौका मिलेगा।
IND vs AUS T20 सीरीज शेड्यूल
IND vs AUS 1st T20I, SEP 20, Mohali
IND vs AUS दूसरा T20I, 23 सितंबर, नागपुर
IND vs AUS तीसरा T20I, 25 सितंबर, हैदराबाद
IND vs AUS स्क्वाड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मो. शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
ऑस्ट्रेलिया टीम: सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, एरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम ज़म्पा।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
102 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
338 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
397 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
409 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
428 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
428 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines