नई दिल्ली: भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया को एक के बाद एक कई झटके लग रहे हैं। उसके कई खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं तो कई निजी कारणों से देश लौट गए हैं। टीम ऑस्ट्रेलिया अगले दो टेस्ट के बाद 17 मार्च से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में तूफानी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की वापसी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज से पहले बड़ा झटका लग गया है। स्टार ऑलराउंडर मैक्सवेल की कलाई टूट गइ्र है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने मैदान पर लगभग चार महीने बाद वापसी की। लगभग 4 महीनों के बाद मैक्सवेल ने शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में वापसी की। वह पैर में चोट के चलते वह क्रिकेट से दूर थे। कमबैक मैच उनके लिए खास नहीं रहा। भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले विक्टोरिया के लिए खेलते हुए मैक्सवेल को कलाई में चोट लगी और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।
मैक्सवेल की कलाई टूटी
विक्टोरिया बनाम साउथ ऑस्ट्रेलिया के मैच में मैक्सवेल स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे। तभी बल्लेबाज के बल्ले का किनारा लेकर गेंद उनकी ओर गई। ये कैच तो नहीं था पर उसे फील्ड करने के चक्कर में गेंद मैक्सवेल की कलाई पर जोर से लगी। इस चोट के मारे उन्होंने वहीं पर अपनी कलाई को पकड़ लिया। वो दर्द से कराहते दिखे। वीडियो में दिख रहा है कि वह अपनी कलाई पकड़कर बाहर जाते दिख रहे हैं।
मैक्सवेल की देखरेख टीम के मेडिकल स्टाफ ने की, लेकिन उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाजी की अनुमति नहीं मिली। ग्लेन मैक्सवेल का स्कैन कराया गया, जिसमें कोई फ्रैक्चर नहीं निकला है। क्रिकेट विक्टोरिया के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की। ऐसे में 17 मार्च से शुरू हो रही वन डे सीरीज में उनके खेलने पर संशय है।
और पढ़िए –PSL 2023: विकेट चटकाने के बाद हवा में उंगलियां क्यों घुमाते हैं उस्मान कादिर? गेंदबाज ने किया खुलासा
बल्ले से भी रहे फ्लॉप
बता दें कि मैक्सवेल ने शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में अक्टूबर 2019 के बाद खेलने उतरे हैं। 4 साल के लंबे अंतराल के बाद जब वो खेलने उतरे तो उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन विक्टोरिया के लिए पहली इनिंग में वो सिर्फ 5 रन बनाकर LBW हो गए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines