हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केरल में हुई मेडल विजेता खिलाड़ियों की बेकदरी, स्टार शटलर समेत कई एथलीट राज्य छोड़ने को तैयार

HS Prannoy Leaving Kerala: गोवा नेशनल गेम्स से पहले इन तीन स्टार एथलीट ने केरल छोड़ने का निर्णय लिया है। इसमें स्टार शटलर एचएस प्रणय भी हैं।

विज्ञापन
HS Prannoy Eldhose Paul Kerala

HS Prannoy Leaving Kerala: चीन के हांगझोउ में हाल ही में एशियाई खेलों का आयोजन हुआ था। बैडमिंटन में भारत के लिए मेन्स सिंगल्स में एचएस प्रणय ने ब्रॉन्ज और टीम इवेंट में सिल्वर जीता था। लेकिन इस खिलाड़ी को राज्य सरकार या फिर केरल बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा एक कॉल तक नहीं किया गया। ऐसा ही वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में उनके द्वारा मेडल जीतने पर भी हुआ था। सिर्फ प्रणय ही नहीं ट्रिपल जंप एथलीट एल्डहोस पॉल और अब्दुल्लाह अबूबेकर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिसके बाद अब इन खिलाड़ियों ने राज्य छोड़ने का कदम उठा लिया है।

गोवा में होने वाले नेशनल गेम्स से पहले इन तीन स्टार एथलीट ने यह निर्णय लिया है। पिछले साल बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी इन खिलाड़ियों को मेडल जीतने के बाद एक बधाई संदेश तक नहीं दिया गया था। ऐसा तब हो रहा है जब अन्य राज्य की सरकारें अपने खिलाड़ियों को मेडल जीतने पर सम्मानित कर रही हैं, उन्हें कैश प्राइज दे रही हैं। पर केरल के खिलाड़ियों की बेकदरी हो रही है। इस कारण इन खिलाड़ियों ने यह कड़ा कदम उठाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023 के बीच साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ होगा बड़ा एक्शन, WADA ने पाया दोषी!

विज्ञापन

प्रणय को मिली राज्य छोड़ने की NOC

स्टार शटलर एचएस प्रणय को राज्य छोड़ने की अनुमति भी मिल गई है। इस मामले पर विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने केरल के सीएम पिनरई विजयन और राज्य के खेल मंत्री वी अदबदूरहीमन को पत्र लिखा। इस पत्र में सतीशन ने कहा कि, राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को इस तरह इग्नोर करना बर्दाश्त के लायक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीते हैं उन्हें सरकार द्वारा पुरस्कार और नौकरियां ऑफर की गईं। पर अभी तक खिलाड़ी इसके इंतजार में हैं। उन्होंने इस मामले में तत्काल सरकार द्वारा कार्रवाई की मांग की और खिलाड़ियों को राज्य छोड़ने से रोकने के लिए कहा।

इस मामले पर रिप्लाई करते हुए खेल मंत्री ने फेसबुक पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस प्लेटफॉर्म पर लिखा कि, सरकार द्वारा एचएस प्रणय को वित्तीय मदद की गई थी। उन्होंने कहा कि, ट्रेनिंग के लिए भारतीय शटलर को फाइनेनशियल सपोर्ट मिला। साथ ही जब वह थॉमस कप जीतकर आए तो उन्हें 5 लाख रुपए भी दिए गए थे। अब सच क्या है यह सरकार और प्रणय ही जानते हैं। फिलहाल इन खिलाड़ियों ने राज्य को छोड़ने का मन बना लिया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola