India vs Wales: भारत में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप में लीग स्टेज के मैच अब समाप्त होने वाले हैं और क्वार्टर फाइनल की रेस रोमांचक होती नजर आ रही है। भारत की बात करें तो टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं जिसमें एक में उसे जीत हासिल हुई है वहीं दूसरा मैच ड्रॉ रहा है। टीम का अगला मैच वेल्स के खिलाफ खेला जाएगा। ये मैच भारत के लिए करो या मरो का होगा और अगर टीम इसमें हार जाती है तो उसका वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो सकता है। वहीं नीदरलैंड दो मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।
भारत के लिए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के क्या है समीकरण?
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारत को ग्रूप डी में इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ रखा गया है। इस ग्रूप से दो टीमें क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। भारत फिलहाल दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया के अभी 4 प्वाइंट है। इंग्लैंड के भी चार अंक ही है लेकिन वह गोल डिफ्रेंस ज्यादा होने के चलते टॉप पर है। अगर भारत वेल्स के खिलाफ मैच जीत जाती है तो उसके 6 प्वाइंट हो जाएंगे और टीम सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह बना लेगी।
और पढ़िए –रोहित शर्मा को जो काम बिल्कुल नहीं है पसंद , अर्जुन तेंदुलकर बोले-मैं उसके साथ हूं क्योंकि…
POOL A: ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना क्वालिफिकेशन की ओर
पूल ए में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण कोरिया हैं. सभी ने अपने-अपने दो-दो मैच खेले हैं. ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना 4-4 अंकों के साथ ग्रुप में पहले और दूसरे नंबर पर काबिज है। वहीं इन दोनों टीमों को फांस से टक्कर मिल रही है जो कि 3 अंको के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मुकाबले हार गया है।
POOL B: जापान और कोरिया लगभग बाहर
पूल बी में बेल्जियम, जर्मनी, जापान और दक्षिण कोरिया हैं। बेल्जियम और जर्मनी एक-एक जीत के साथ पहले और दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। जापान और दक्षिण कोरिया एक-एक मुकाबले हारकर तीसरे और चौथे नंबर पर हैं।
Pool C: नीदरलैंड ने किया क्वालिफाई
पूल सी में नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली की टीमें हैं। सभी ने अपने-अपने दो-दो मुकाबले खेले हैं। नीदरलैंड की टीम दो जीत के साथ 6 अंक लेकर क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गयी है। वहीं न्यूजीलैंड भी एक जीत दूर है।
और पढ़िए – कप्तान रोहित शर्मा ने MS Dhoni को छोड़ा पीछे, इस मामले में बन गए नंबर 1
Pool D: एक जीत दूर भारत
पूल डी में भारत, इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स की टीमें हैं। इंग्लैंड और भारत ने अपने दो-दो मुकाबलों में एक में जीत और दूसरे में ड्रा खेला है। चार अंक के साथ इंग्लैंड पहले नंबर पर है। अगर भारत अपना अगला मैच वेल्स के खिलाफ जीत जाती है तो वह क्वालिफई कर देगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
424 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines