Hockey World Cup 2023: हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है, 13 जनवरी से विश्वकप की शुरुआत होने जा रही है। टीम इंडिया ने 1975 में आखिरी बार विश्वकप जीता था, लेकिन इस बार घर में टूर्नामेंट होने की वजह से 48 साल का सूखा खत्म होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि पिछले ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने सिल्वर मेडल जीता था, जिससे इस बार कुछ खिलाड़ियों से खास उम्मीदें हैं।
खिताब जीतने का सुनहरा मौका
भारत में हॉकी वर्ल्ड कप का आयोजन होने की वजह से टीम इंडिया के पास 48 साल बाद विश्वकप जीतने का सुनहरा मौका है। क्योंकि ओलंपिक में मेडल जीतने से टीम के हौसले बुलंद हैं, इसके अलावा टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस बार खिताब दिला सकते हैं, हम आपको इन्ही खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे हैं।
और पढ़िए –Hocky World Cup 2023: ये है हॉकी विश्वकप की सबसे सफल टीम, जानिए भारत ने कितनी बार जीता है खिताब
कप्तान हरमनप्रीत सिंह
हॉकी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे। हरमनप्रीत टीम के स्टार डिफेंडर हैं, ऐसे में इस बार भी उनसे अच्छे डिफेंडर की पूरी उम्मीद होगी, खास बात यह है कि वह 2018 हॉकी विश्वकप भी खेल चुके हैं, जबकि ओलंपिक विजेता टीम का भी वह हिस्सा रह चुके हैं, ऐसे में इंडिया को सबसे ज्यादा उम्मीदें अपने कप्तान से ही होगी।
मनप्रीत सिंह
2018 के विश्वकप के कप्तान रहे मनप्रीत सिंह से भी इस बार टीम को उम्मीदें हैं, क्योंकि मनप्रीत सिंह खुलकर खेलने वाले खिलाड़ी हैं, उनकी ही कप्तानी में टीम इंडिया ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। इस बार भी उनसे उसी प्रदर्शन की उम्मीद है। खास बात यह है कि मिडफील्ड में उनकी पोजीशन टीम इंडिया के लिए गोल के कई मौके बना सकती हैं।
गोलमशीन आकाशदीप सिंह
टीम इंडिया के एक और स्टॉर प्लेयर आकाशदीप सिंह से भी भारत को इस बार काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि आकाशदीप सिंह ऐसे प्लेयर है जो 200 से भी ज्यादा हॉकी मैच खेल चुके हैं, यानि उनके पास अनुभव की कोई कमी नहीं है, उनका यही अनुभव टीम इंडिया के काम आएगा। इसके अलावा आकाशदीप सिंह के पास 2 विश्वकप खेलने का अनुभव है, जबकि तीसरा विश्वकप वह खेलेंगे। आकाशदीप सिंह 2012 में अपना डेब्यू किया था, तब से लेकर अब तक वह 80 गोल दाग चुके हैं, जिसके चलते उन्हें गोलमशीन भी कहा जाता है।
मनदीप सिंह
टीम इंडिया के एक और स्टॉर प्लेयर मनदीप सिंह का प्रदर्शन भी शानदार रहा है, मनदीप 2022 में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा 13 गोल दागने वाले दूसरे खिलाड़ी थे, मनदीप के पास पेनल्टी कॉर्नर के मौके छीनने का हुनर है तो वह विपक्षी खिलाड़ियों को धोखा देने में भी माहिर हैं। ऐसे में इस बार उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें है।
पीआर श्रीजेश
पीआर श्रीजेश टीम इंडिया के गोलकीपर हैं, ऐसे में उनके कंधों पर भी बड़ी जिम्मेदारी है, वैसे भी श्रीजेश को बड़े मौको का खिलाड़ी माना जाता है, हाल ही में हुई ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था, इसलिए बड़े मैचों में श्रीजेश सिंह पूरा दमखम लगाते हैं।
यही वजह है कि इन पांच खिलाड़ियों से टीम इंडिया को काफी ज्यादा उम्मीदें होंगी, क्योंकि यह अनुभव के साथ रणनीति बनाने में भी माहिर हैं, जबकि इनके पास खेल का लंबा अनुभव भी है। ऐसे में इस बार टीम इंडिया 48 साल का सूखा खत्म कर सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines