India vs Wales: भारत में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey World Cup 2023) में लीग स्टेज के मैच अब समाप्त होने वाले हैं और क्वार्टर फाइनल की रेस रोमांचक होती नजर आ रही है। भारत की बात करें तो टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 2 मैच खेले हैं जिसमें एक में उसे जीत हासिल हुई है वहीं दूसरा मैच ड्रॉ रहा है। टीम का अगला मैच वेल्स के खिलाफ खेला जाएगा। ये मैच भारत के लिए करो या मरो का होगा और अगर टीम इसमें हार जाती है तो उसका वर्ल्ड कप में सफर समाप्त हो सकता है।
भारत के लिए क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के क्या है समीकरण?
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में भारत को ग्रूप डी में इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ रखा गया है। इस ग्रूप से दो टीमें क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। भारत फिलहाल दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया के अभी 4 प्वाइंट है। इंग्लैंड के भी चार अंक ही है लेकिन वह गोल डिफ्रेंस ज्यादा होने के चलते टॉप पर है। अगर भारत वेल्स के खिलाफ मैच जीत जाती है तो उसके 6 प्वाइंट हो जाएंगे और टीम सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह बना लेगी।
और पढ़िए – रोहित शर्मा को जो काम बिल्कुल नहीं है पसंद , अर्जुन तेंदुलकर बोले-मैं उसके साथ हूं क्योंकि…
वेल्स के खिलाफ मैच हारने पर भी कैसे क्वालिफाई कर सकती है भारत ?
वेल्स के खिलाफ 19 जनवरी 2023 को खेले जाने वाले मैच में अगर भारतीय टीम को हार जाती है तो उसके लिए क्वार्टर फाइनल की राह बेहद मुश्किल हो सकती है। हारने के बाद भारत की किस्मत इंग्लैंड और वेल्स के मैच के नतीजे पर निर्भर होगी जो कि भारत और वेल्स के मैच से पहले खेला जाएगा। अगर इस मैच में इंग्लैंड स्पेन को बड़े अंतर से हरा देती है और भारत वेल्स से मामूली गोल डिफ्रेंस से जीत हासिल करती है तो स्पेन तीन अंको पर ही रह जाएगी और भारत आसानी से क्वालिफाई कर जाएगी।
IND vs Wales का मैच ड्रॉ होने पर क्या है भारत के लिए क्वालिफाई करने के समीकरण
अगर भारत और वेल्स का मैच ड्रॉ हो जाता है तो भारत चाहेगा की इंग्लैंड और स्पेन का मैच भी ड्रॉ हो जाए या फिर इंग्लैंड जीत जाए। अगर दोनों मैच ड्रॉ हो जाते हैं तो स्पेन के 4 अंक हो जाएंगे वहीं भारत के 5 अंक हो जाएंगे और टीम क्वालिफाई कर जाएगी। हालांकि अगर स्पेन ने इंग्लैंड को हरा दिया तो भारत को बाहर जाना पड़ेगा।
और पढ़िए – विराट कोहली ने लगाई बड़ी छलांग, बाबर आजम के करीब पहुंचे King Kohli
Group D Points Table- ये है ग्रूप डी की मौजूदा प्वाइंट्स टेबल
1. इंग्लैंड – 4 प्वाइंट्स
2 भारत – 4 प्वाइंट्स
3 स्पेन- 3 प्वाइंट्स
4 वेल्स- 0 प्वाइंट्स
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
98 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
232 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
335 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
357 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
393 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
406 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
424 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
425 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
432 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines