नई दिल्ली: भारत महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को आईसीसी ने बड़ा सम्मान दिया है। हरमनप्रीत कौर को आईसीसी ने आईसीसी प्लेयर ऑफ मंथ बनाया है। हरमनप्रीत को इंग्लैंड में एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। भारतीय कप्तान ने यह खिताब अपनी टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना और बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना को पीछे छोड़कर जीता है।
हरमनप्रीत ने पुरस्कार जीतने के बाद कहा, “पुरस्कार के लिए नामांकित होना बहुत अच्छा था, और इसे जीतना एक अद्भुत एहसास है। स्मृति और निगार के साथ नामांकित होने पर विजेता के रूप में आना बहुत ही विनम्र है।” उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा अपने देश का प्रतिनिधित्व करने में बहुत गर्व महसूस किया है और इंग्लैंड में ऐतिहासिक एकदिवसीय श्रृंखला जीत हासिल करना मेरे करियर में एक ऐतिहासिक क्षण रहेगा।
भारत ने इंग्लैंड को उसके घर में वनडे सीरीज में 3-0 से हराया। भारत ने इस तरह से 1999 के बाद इंग्लैंड में वनडे में पहली श्रृंखला जीती। उन्होंने तीन मैचों में 221 रन बनाए। उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 74 रन की पारी खेली जबकि इसके बाद दूसरे वनडे में 111 गेंदों पर 143 रन बनाए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Adipex)
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
15 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
243 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
346 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
368 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
417 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
443 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines