नई दिल्ली: सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचने के लिए वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्काराज को शिकस्त दी। अब वे रिकॉर्ड 23वीं मेजर ट्रॉफी जीतने के करीब पहुंच गए हैं। जोकोविच ने शुक्रवार को पहले दो सेटों की धमाकेदार शुरुआत के बाद चार सेटों में जीत हासिल की और इतिहास रचने के कगार पर पहुंच गए।
ग्रैंड स्लैम खिताब की दौड़ में राफेल नडाल से आगे निकलने के लिए सर्बियाई का सामना रविवार के फाइनल में कैस्पर रूड से होगा। जोकोविच के कहा- दबाव हमेशा मेरे कंधों पर होता है, इसलिए यह अलग नहीं होगा, लेकिन ये मेरे खेल और जीवन का हिस्सा है। मुझे लगता है कि दबाव होना एक विशेषाधिकार है, लेकिन यह प्रेरणा का स्रोत है।
उम्मीद है कि रविवार को अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलूंगा
उन्होंने आगे कहा- टूर्नामेंट से पहले मैं कह रहा था कि निश्चित रूप से मेरे लिए रौलां गैरो एक ग्रैंड स्लैम है। यह इस सतह पर सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। इसलिए मैं अच्छी तरह से तैयार था ताकि दूसरे ग्रैंड स्लैम खिताब को जीत सकूं। जोकोविच ने कहा- मुझे उम्मीद है कि रविवार को अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलूंगा। अब मैं केवल इतना कह सकता हूं कि बहुत फोकस्ड हूं। इतिहास हमेशा मेरे ऊपर मंडराता रहता है, लेकिन मैं इस खेल का इतिहास लिखने की स्थिति में आकर बहुत खुश हूं। अब मैं सिर्फ अगला मैच जीतने के बारे में सोच रहा हूं।
मैं शारीरिक रूप से काफी संघर्ष कर रहा था
जोकोविच ने मैच के बाद कहा- मैंने कई बार इसका अनुभव किया है। अपने करियर की शुरुआत में मैं शारीरिक रूप से काफी संघर्ष कर रहा था। मैं उन भावनाओं और परिस्थितियों को समझ सकता हूं जो आपको मानसिक और भावनात्मक रूप से प्रभावित करती हैं।
अल्काराज की तारीफ की
जोकोविच ने 2022 यूएस ओपन चैंपियन अल्काराज की तारीफ की। उन्होंने कहा- यह सीखने की अवस्था और अनुभव का एक हिस्सा है। वह केवल 20 साल का है। इसलिए उसके पास काफी समय है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में इतनी परिपक्वता दिखाई है। वह कुछ साल पहले ही अपना पहला खिताब जीतकर मैदान पर आए थे। केवल एक साल बाद उन्होंने अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता और वह नंबर 1 बन गए। जोकोविच ने कहा- मेरे मन में उसके लिए बहुत सम्मान है। उनके पास एक महान कोच, उसके आसपास के लोगों की एक महान टीम है। उसका करियर बहुत सफल होगा।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines