French Open 2023: खेल के चाहने वालों पर इस समय टेनिस का खुमार छाया हुआ है। टेनिस ग्रैंड स्लैंम फ्रेंच ओपन खेला जा रहा है। इस सीजन में एक बार फिर WTA वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर-1 महिला प्लेयर इगा स्विटेक धमाकेदार प्रर्दशन कर रही हैं। इगा स्विटेक फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। पोलिश टेनिस खिलाड़ी को मंगलवार को फ्रेंच ओपन में अपनी यूक्रेनी प्रतिद्वंद्वी लेसिया त्सुरेंको खिलाप वॉकओवर मिला। क्वार्टर फाइनल में इगा स्वोटेक का सामना अमेरिका की कोको गौफ से होगा।
पहले सेट के बाद नहीं खेल पाई लेसिया
यूक्रेनी टेनिस खिलाड़ी लेसिया सुरेंको पहला सेट खेलने में सफल रहीं, लेकिन अपनी खराब स्वास्थ्य स्थिति के कारण आगे नहीं बढ़ सकीं। पहले सेट में, 22 वर्षीय, इगा 5-1 से आगे चल रही थी और इसलिए अपने प्रतिद्वंद्वी के मैच से हटने से पहले सेट जीतने के लिए बस एक गेम दूर थी। इस जीत के साथ इगा स्विटेक ने फ्रेंच ओपन में अपनी जीत की लय को 11 तक बढ़ा दिया।
मैच के बाद लेसिया ने क्या कहा?
रोलैंड गैरोस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “लेसिया त्सुरेंको ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि शनिवार को बियांका एंड्रीस्कू पर तीसरे दौर की जीत से पहले उसने अपनी बीमारी के लक्षण महसूस करना शुरू कर दिया था। मैच से पहले अपनी तबीयत ठीक करने में असमर्थ रही। यह मेरे लिए कठिन था मैं कल अभ्यास नहीं कर सकी थी, और आज मेरे लिए वार्मअप करना कठिन था। मुझे रुकना पड़ा क्योंकि मैं कोर्ट पर मैं सहज नहीं फील कर रही थी।’
मैच के बाद इगा स्विटेक ने कहा कि मैं कॉन्फिंडेंट हूं। अपने प्रदर्शन से खुश हूं लेकिन मैच इस तरह खत्म नहीं होना चाहिए था। मैं आशा करती हूं कि लेसिया जल्द ठीक हो और कोर्ट पर फिर से लौटे।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
218 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
321 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
343 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
392 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
411 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
418 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines