ODI World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का आगाज भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में किया है। टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला आठ अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने विपक्षी टीम को छह विकेट से बड़ी शिकस्त दी। मैच के दौरान भारतीय गेंदबाजों का जलवा रहा। वहीं बल्लेबाजी में विराट कोहली और केएल अपनी चमक बिखेरने में कामयाब रहे। भारत की इस बड़ी से हर कोई खुश है। सीमा पार पाकिस्तान में भी इस जीत की चर्चा हो रही है। हालांकि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारतीय टीम के उम्दा प्रदर्शन पर अजीबोगरीब बयान दिया है। उनका मानना है कि भारतीय टीम का प्रदर्शन मीट खाने की वजह से सुधरा है। उन्होंने खासकर ब्लू टीम की गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए कहा कि तेज गेंदबाज मीट खाने की वजह से शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं।
पाकिस्तान के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल जियो न्यूज की खबर के अनुसार, अफरीदी ने एक लोकल स्पोर्ट्स शो में खास बातचीत के दौरान कहा कि, भारतीय गेंदबाजों ने मीट खाना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि उनके स्ट्रेंथ में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले कुछ सालों में देखें तो भारतीय टीम में अच्छे तेज गेंदबाज नहीं आए हैं, लेकिन अब समय बदल रहा है। उनके पास बुमराह और सिराज जैसे बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने टीम इंडिया की बेहतरी में पूर्व कप्तान गांगुली और धोनी के योगदान की भी सराहना की है।
यह भी पढ़ें- IND Vs AUS: श्रेयस अय्यर पर जमकर भड़के युवराज सिंह, नंबर 4 पर इस प्लेयर को खिलाने की उठाई मांग
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान के अनुसार गांगुली ने अपनी कप्तानी में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए। उसके बाद धोनी ने जिस तरह से सीनियर्स खिलाड़ियों के साथ टीम को चलाया वह काबिलेतारीफ है। इस बीच उन्होंने बीसीसीआई के कदमों की भी सराहना की।
यही नहीं उन्होंने भारतीय टीम की बेहतरी में आईपीएल को भी अहम कड़ी ठहराया है। उनके मुताबिक यहां घरेलू खिलाड़ियों को इंटरनेशनल खिलाड़ियों के साथ अनुभव साझा करने का मौका मिलता है। यही वजह है कि जब वह इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करते हैं तो उन्हें उतना दबाव महसूस नहीं होता है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines