हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

FIFA World Cup 2022: मेसी की टीम के खिलाफ सऊदी के फुटबॉलर ने दागा तूफानी गोल, गोलकीपर की छलांग भी गई बेकार, देखें वीडियो

विज्ञापन
fifa world cup 2022 argentina vs saudi arabia salem al dawsari goal

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच शुरू हो गया है और इसी के साथ गजब के नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा मंगलवार को अर्जेंटीना और सऊदी अरब के बीच खेले गए मुकाबले में सामने आया। सऊदी अरब की ओर से मिडफील्डर सलेम अल्दवासरी ने ऐसा गजब का गोल दागा कि अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी भी दंग रह गए। ये नजारा 53वें मिनट के दौरान देखने को मिला। सऊदी के फुटबॉलर अर्जेंटीना पर पूरी तरह से हावी हो चुके थे। स्कोर एक-एक से बराबरी पर था और ऐसे में सऊदी को मैच जीतने के लिए बढ़त की जरूरत थी।

अभी पढ़ें – IND vs NZ: वाह सिराज…गजब की फील्डिंग, बाउंड्री लाइन पर बॉडी के बीच फंसाई गेंद, रोक लिया चौका, देखें वीडियो

53वें मिनट में दागा गजब गोल

अर्जेंटीना के खेमे में बॉल ले जाते सऊदी के फुटबॉलर्स को ये मौका 53वें मिनट में मिल गया। बॉल को घुमाते हुए उन्होंने शानदार पास दिया, लेकिन बीच में लगे फुटबॉलर्स ने गेंद को रोक लिया। इस कोशिश में बॉल उछली तो मिडफील्डर सलेम अल्दवासरी के पास पहुंच गई। उन्होंने बिना देर किए बॉल को पिक किया और दूसरे फुटबॉलर्स को छकाते हुए बाहर निकाल ले गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/yousaf1788/status/1595030709588168704

तूफान की गति से गई गेंद

मौका मिलते ही उन्होंने जोरदार किक मारी और तूफान की गति से गेंद गोलकीपर को छकाते हुए नेट से जा टकराई। ये गोल इतना खतरनाक था कि गोलकीपर की शानदार डाइव भी इसका बचाव नहीं कर पाई। इस गोल के साथ ही सऊदी ने आश्चर्यजनक जीत दर्ज करते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया।

विज्ञापन

https://twitter.com/ExtendJudgeHal/status/1595018896905736193

सऊदी की इस शानदार जीत से लुसैल स्टेडियम गूंज उठा। सलेम भी इस गोल का जश्न मानते हुए मैदान में गुलाटियां खाने लगे। सऊदी ने इस मैच को 2-1 से अपने नाम किया। अर्जेंटीना के लिए मेसी के अलावा कोई भी प्लेयर गोल नहीं कर पाया। जबकि सऊदी के लिए पहला गोल सालेह अलशेहरी ने किया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – IND vs NZ ODI Series: अब नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगा भारत..सुबह 7 से होंगे मैच, देखें पूरी डिटेल

मोहम्मद यूसुफ का जीत दिल

इस गोल और कमेंट्री को सुनकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए। उन्होंने ट्वीट कर कहा- वाह क्या कमेंट्री और गोल है। बधाई हो सऊदी अरेबिया।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola