नई दिल्ली: कतर में फीफा वर्ल्ड कप से रोमांच के वो नजारे सामने आ रहे हैं, जिसे देख दुनिया दंग है। मंगलवार को फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना-सऊदी अरब के बीच खेले गए मुकाबले में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। सऊदी ने अर्जेंटीना को अपने पहले ही मैच में 2-1 से शिकस्त देकर वर्ल्ड कप बड़ा उलटफेर कर दिया।
अर्जेंटीना के स्टार लियोनल मेसी के अलावा टीम के लिए कोई अन्य खिलाड़ी गोल नहीं कर सका। वहीं सऊदी की ओर से गजब प्रदर्शन करते हुए सलेम अल्दवासरी और सलेह अल्शेहरी ने टीम को जीत दिला दी। इस मुकाबले में सऊदी के गोलकीपर मोहम्मद अलोवैस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए तीन गोल बचाए।
अभी पढ़ें – IND vs NZ: ‘ये मेरी टीम है…’, संजू-उमरान को मौका नहीं दिए जाने पर हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान
मोहम्मद अलोवैस का शानदार प्रदर्शन
कहते हैं किसी भी टीम को जीत दिलाने में गोलकीपर की बड़ी भूमिका होती है। मोहम्मद अलोवैस ने मंगलवार को ये भूमिका शानदार तरीके से निभाई। उन्होंने इस दौरान कई हैरान कर देने वाले डिफेंस किए।
https://twitter.com/baytgools/status/1595024208593035268
ऐसा ही एक नजारा अंतिम कुछ मिनटों के दौरान देखने को मिला। अर्जेंटीना की ओर से हावी हो रहे फुटबॉलर्स ने सऊदी के प्लेयर्स को छकाते हुए गोल दागने की कोशिश की, लेकिन उनकी ये कोशिश नाकाम हो गई क्योंकि अलोवैस ने शानदार डाइव लगाकर बॉल को गोलपोस्ट में जाने से रोक लिया। अलोवैस ने मेसी का भी एक गोल रोका।
https://twitter.com/baytgools/status/1595025312261226497
सऊदी अरब ने रचा इतिहास
अर्जेंटीना को मेसी ने 10वें मिनट में ही गोल कर शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन इसके बाद कोई भी दूसरा फुटबॉलर गोल नहीं कर सका। सऊदी अरब ने शानदार खेल दिखाकर न सिर्फ अर्जेंटीना को शिकस्त दी, बल्कि इसी के साथ 36 मैचों से चले आ रहे अजेय क्रम को तोड़ दिया। सऊदी ने पहली बार विश्व कप का अपना पहला मैच जीता है। वहीं अर्जेंटीना को 2019 के बाद पहली बार किसी मैच में शिकस्त मिली है।
तीन ऑफसाइड गोल
पहले हाफ में अर्जेंटीना ने आक्रमक खेल दिखाते हुए बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन उसके तीन गोल ऑफसाइड करार दिए गए। अर्जेंटीना ने गोल के लिए पांच शॉट लगाए। इनमें दो टारगेट पर थे।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines