Euro Qualifiers 2023: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड पुरस्कार प्राप्त किया। रोनाल्डो दुनिया के पहले फुटबॉलर बने हैं जिन्होंने 200 इंटरनेशल मैच खेले हैं। अपने 200वें मैच में रोनाल्डो ने गोल कर अपनी टीम पुर्तगाल को जीत दिलाई। रोनाल्डो ने यूरो क्वालीफायर में आइसलैंड के खिलाफ विजयी गोल दागकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया। पुर्तगाल ने यूरोपियन चैंपियनशिप क्वालीफाइंग मैच में आइसलैंड को 1-0 से मात दी।
और पढ़िए – ‘हारने का दुख, लेकिन’, करारी हार के बाद ‘बैजबॉल अप्रोच पर बेन स्टोक्स ने ये बयानदिया
रोनाल्डो का 200वां मैच
38 वर्षीय रोनाल्डो ने पदार्पण के लगभग 20 साल बाद पुर्तगाल के लिए 200वां मैच खेला। किकऑफ से पहले उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा सम्मानित किया गया था। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दूसरे हाफ में विजयी गोल दागा। रोनाल्डो 200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।
89वें में गोल दाग पुर्तगाल को दिलाई जीत
बता दें कि रोनाल्डो ने इस साल मार्च में कुवैत के फॉरवर्ड बादर अल-मुतावा के 196 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के रिकॉर्ड को तोड़ा था। मैच के 89वें में रोनाल्डो ने गोनकालो इनाशियो के हेडर से मिले पास पर गेंद को जाली के अंदर भेदा। रफरी ने इसके बाद ऑफ साइड चेक करने के लिए वीएआर लिया इसके बाद गोल को कंफर्म किया।
और पढ़िए – ‘मुझे पता है ICC ट्रॉफी कैसे जीती जाती है’, वनडे विश्वकप के लिए टीम में लौटना चाहता ये तेज गेंदबाज
रोनाल्डो ने जीत के बाद कहा कि मेरे लिए यह अविश्वसनीय उपलब्धि है। यह शानदार है। फिर विजयी गोल दागा, जो कि ज्यादा विशेष है। हम ज्यादा अच्छा नहीं खेले, लेकिन कभी फुटबॉल में ऐसा होता है। मगर हमने गोल दागा और मेरे विचार में हम इसके हकदार हैं। मैं बहुत खुश हूं कि 200 मैच खेले, लेकिन जीत ज्यादा विशेष है।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines