ENG vs NZ ODI World Cup 2023: विश्व कप 2023 का आगाज आज से हो रहा है। पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में है. मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर है. विश्व कप से पहले एशिया कप हुआ था. उस टूर्नामेंट में लगभग हर मुकाबले में बारिश ने खलल डाला था। इसलिए सभी क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल आ रहा है कि पहले मुकाबले में मौसम का हाल कैसा रहेगा। क्या फिर से ग्राउंड पर्सन को मेहनत करनी पड़ेगी? साथ में दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड आंकड़े क्या हैं? पहला मैच है तो सभी कांटेदार मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं.
ऐसा है मौसम का हाल
मौसम की बात पहले करते हैं। अहमदाबाद में मौसम साफ है। साथ में मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कोई भी आसार नहीं है. आज पूरा मुकाबला होता हुआ दिखाई देगा. इसलिए फैंस को चिंता करने की जरुरत नहीं है। हालांकि एक अपडेट हम आपको ये दे दें कि बीसीसीआई ने इस विश्व कप के लिए खास तैयारियां की हैं। जिससे अगर किसी मुकाबले में बारिश आती है तो, ज्यादा देरी शुरू होने में ना हो।
किस टीम का पलड़ा है भारी
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले की बात करें तो दोनों टीमों का पलड़ा समान है। यानी दोनों टीमें एक दूसरे को टक्कर देते हुई दिखाई दी हैं। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच में 95 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें 45 इंग्लैंड ने और 44 मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं। 4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। यानी कह सकते हैं कि आज कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
टॉस के बाद क्या करेंगे कप्तान
टॉस की बात करें तो नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी है। पहले 10 ओवर की बात करें तो तेज गेंदबाजों को मदद मिलते हुए दिख सकती है। इसके बाद बल्लेबादी करना आसान हो जाएगा। इसलिए कोई भी कप्तान पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर सकते हैं। मौसम साफ है तो डीएलएस का मामला नहीं फंसेगा।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
91 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
225 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
328 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
350 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
386 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
399 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
417 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
417 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
425 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines