Dutee Chand Ban: एशियाई गेम्स समेत विभिन्न टूर्नामेंट में भारत की नाम रोशन करनी वाले एथलिट दुती चंद पर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने चार साल का बैन लगा दिया है। नाडा द्वारा सितंबर में लिए गए सैंपल में वे डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बैन को दुती चंद ने चैलेंज करने का निर्णय किया है हालांकि इसकी खबर सुनने के बाद वे काफी दुखी हैं। उन्होंने सरकार से भी गुहार लगाई है कि वे उन्हें माफ कर दें।
मैंने जानबूझकर कोई गलती नहीं की- दुती चंद
बैन लगने के बाद दुती चंद शनिवार को पहली बार मीडिया के सामने आई और अपना पक्ष रखा। स्टार एथलिट ने कहा कि वे लंबे समय तक भारतीय एथलिट दल का हिस्सा रही हैं। उनके अब तक किए गए सारे टेस्ट नेगेटिव ही रहे हैं। उन्होंने बताया कि खबर सुनने के बाद वे शॉक में थी और दिनभर रोती रही। उन्होंने अपने आप को कमरे में भी बंद कर लिया था। दुती चंद ने अपने आप को बेकसूर भी बताया है।
पैनकिलर के चलते आया पॉजिटिव टेस्ट- दुती चंद
एथलिट ने आगे पॉजिटिव रिजल्ट आने के पीछे का कारण बताया। उन्होंने कहा कि – ‘मुझे लेवल 1 कैंसर पाया गया था, जिसके चलते दर्द हो रहा था और इसी के लिए मैंने पेनकिलर ली थी। हालांकि मुझे पता नहीं था कि इससे इतनी बड़ी परेशानी हो जाएगी। मैं बेकसूर हूं और जानबूझकर कुछ नहीं किया है।
दुती चंद ने आगे राज्य और केंद्र सरकार से उन्हें माफ करने और एक और मौका देने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि ‘मैंने देश के लिए हमेशा मेडल लाने का प्रयास किया है और अच्छा खेल दिखाया है। मेरी ये ही मांग है कि मुझे एक और मौका दिया जाए।’
बता दें कि पिछले साल सितंबर में लिए गए दो सैंपल में “अन्य एनाबॉलिक एजेंट/एसएआरएमएस” पाए जाने के बाद 27 वर्षीय 100 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक पर गुरुवार को प्रतिबंध लगा दिया गया। नमूने 5 और 26 दिसंबर को लिए गए थे और दोनों लगभग समान पदार्थों के लिए सकारात्मक आए।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines