हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CWG 2022: सेमीफाइनल में शानदार जीत के बाद क्या बोलीं स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना?

विज्ञापन

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शनिवार को क्रिकेट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 4 विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ ही भारत का एक और मेडल पक्का हो गया। टीम इंडिया का फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। इस मैच में भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी कर महज 23 गेंदों में अर्धशतक ठोक डाला। उन्होंने 32 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के ठोक 190 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 61 रन जड़े।

उम्मीद थी कि जीत दर्ज करेंगे
टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद स्मृति मंधाना ने कहा, इस तरह के मैचों में भूमिकाएं बदलनी पड़ती हैं। बीच में दीप्ति के ओवर अहम थे। राणा डीप में केवल तीन फील्डर के साथ अद्भुत गेंदबाजी कर रही थी। ये जीत लंबे समय तक याद रखी जाएगी। मैं आखिरी गेंदों को याद करने की कोशिश कर रही थी और उम्मीद थी कि हम लाइन पार कर लेंगे।

पिछले 2-3 हफ्तों में अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी
मंधाना ने आगे कहा, अपने फील्डिंग से ज्यादा मैं इस बार लाइन से बाहर निकलने की उम्मीद कर रही थी। मैं पिछले 2-3 हफ्तों में अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी। ऐसा लग रहा था जैसे मैं 2-3 साल पहले थी। मैं इस टच को पाकर खुश हूं और फाइनल में भी ऐसा करने की उम्मीद करती हूं। यह आश्चर्यजनक जीत है।

विज्ञापन

मंधाना ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की ओर से ओपनर स्मृति मंधाना ने महज 23 गेंदों में फिफ्टी ठोक अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला। वे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनीं। मंधाना 32 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के ठोक कुल 61 रन बनाए। शेफाली वर्मा ने 15, जेमिमाह रोड्रिग्स ने 44, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 20 और दीप्ति शर्मा ने 22 रन बनाए। भारत का फाइनल मुकाबला 7 अगस्त को होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola