Commonwealth Games 2022: इंग्लैंड के बर्मिंघम में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज हो रहा है। ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समय के अनुसार रात 11.30 से शुरू होगी। कॉमनवेल्थ की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय खिलाड़ियों का दल भी शामिल होगा।
इसमें दो बार की ओलंपिक चैम्पियन पीवी सिंधु के साथ हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को ध्वजवाहक बनाया गया है।राष्ट्रमंडल खेलों के शुरू होने से एक दिन पहले ही भारतीय ओलंपिक संघ ने ऐलान किया है कि शटलर पीवी सिंधु के साथ पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारत के ध्वजवाहक होंगे।
नीरज चोपड़ा हुए बाहर
इस समारोह के लिए पहले गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा के नाम पर विचार किया जा रहा था, मगर यह भाला फेंक खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से इस प्रतियोगिता से बाहर हो गया है, जिसके बाद पीवी सिंधु और मनप्रीत सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दो ध्वजवाहक होना जरूरी
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ संघ ने सभी देशों से पहले ही कर दिया था कि उन्हें ध्वजवाहक के रूप में दो लोगों को चुनना होगा, इनमें एक महिला और एक पुरुष होना चाहिए। मनप्रीत सिंह का नाम फाइनल करने के दौरान यही बात भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने भी अपने बयान में कही है।
भारतीय ओलंपिक संघ ने क्या कहा
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने कहा, ‘मनप्रीत को दूसरे ध्वजवाहक के रूप में चुना गया है, क्योंकि बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के ऑर्गेनाइजर्स ने पहले ही कह दिया था कि सभी देशों को दो ध्वजवाहक नामित करना होगा। इनमें एक महिला और एक पुरुष होना जरूरी है।’
भारत के 213 एथलीट उतरेंगे
इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से आठ अगस्त तक चलने वाले 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 213 खिलाड़ी इसमें शामिल होंगे। पहले 215 एथलीट इसमें हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा चोटिल हो गए और ट्रिपल जंप में नेशनल रिकॉर्ड धारक ऐश्वर्या बाबू डोप टेस्ट में फेल हो गईं।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
220 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
323 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
394 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
420 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines