नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आगाज अब हो चुकी है। 28 जुलाई की रात इंग्लैंड के बर्मिंघम के एलेक्जेंडर स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में भारत समेत 72 देश परेड में शामिल हुए। ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय दल का नेतृत्व बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और पुरुष हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह ने किया।
ओपनिंग सेरेमनी में कॉमनवेल्थ गेम्स का ध्वज रॉयल नेवी ने फहराया है। अब यह झंडा अगले 11 दिनों तक फहराएगा। सेरेमनी में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के दल ने अलेक्जेंडर स्टेडियम में मार्च पास्ट की शुरुआत की है, जबकि मेजबान इंग्लैंड की एंट्री के साथ सभी देशों की परेड खत्म हुईं।
और पढ़िए –CWG 2022: टीम इंडिया को मिली अच्छी खबर, कोविड से ठीक होकर टीम में होगी शामिल ये बल्लेबाज
परेड में भारतीय दल का जलवा
परेड में जब भारतीय दल को आवाज दी गई तब स्टेडियम में जोर से आवाज आई। दर्शकों ने भारतीय खिलाड़ियों को जोरदार तरीके से स्वागत किया। ऐसा लगा ही नहीं कि भारतीय खिलाड़ी अपने देश में नहीं है। दो बार की ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट पीवी सिंधु लगातार दूसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की ध्वजवाहक बनीं। उनके साथ दूसरे ध्वजवाहक टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक दिलाने वाले मनप्रीत सिंह रहे।
5 हजार से ज्यादा एथलीट जलवा दिखाएंगे
22वें कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में प्रिंस चार्ल्स ने महारानी एलिजाबेथ का संदेश पढ़ा और खेलों के शुरुआत की घोषणा की। इस सेरेमनी में करीब 30 हजार दर्शकों इकट्ठा हुआ। अब 11 दिनों तक दुनिया के 72 देशों के 5 हजार से ज्यादा एथलीट जलवा दिखाते नजर आएंगे। इनमें भारतीय दल भी शामिल है।
और पढ़िए – Chess Olympiad: चेन्नई में PM मोदी ने किया चेस ओलंपियाड का उद्घाटन, सीएम स्टालिन-रजनीकांत रहे मौजूद
4 अगस्त तक चलेगा आयोजन
22वें राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 28 जुलाई से लेकर आठ अगस्त तक होगा। इस बार सीडब्ल्यूजी गेम्स में दुनियाभर के करीब 72 देश हिस्सा ले रहे हैं। इस बार भारत की तरफ से इस बार 215 खिलाड़ी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ी इस बार ज्यादा से ज्यादा मेडल लाकर देश का मान बढ़ाने का काम करेंगे।
और पढ़िए – शिक्षा से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
91 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
225 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
327 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
350 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
386 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
398 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
417 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
417 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
424 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
435 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines