Chess World Cup 2023: चेस वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारतीय चेस खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंद और मैग्नस कार्लसन आमने-सामने हैं। मंगलवार को फाइनल का पहला गेम 35 चालों के बाद ड्रॉप पर खत्म हुआ। अब कल यानी बुधवार को दूसरे गेम का मुकाबला फिर से शुरू होगा। विश्व कप का यह खिताबी मुकाबला अजबौजान के बाकू में खेला जा रहा है।
प्रज्ञानानंद के पास इतिहास रचने का मौका
चेस विश्व कप 2023 के फाइनल में जगह बनाने वाले 18 साल के भारतीय चेस प्लेयर प्रज्ञानानंद इतिहास रच सकते हैं। भारत ने आखिरी बार 2002 में शतरंज का विश्व कप खिताब अपने नाम किया था। उस वक्त विश्वनाथन आनंद ने ट्रॉफी जीती थी। अब यह मौका आर प्रज्ञानानंद के पास है। उनके सामने विश्व के नंबर 1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन हैं।
सेमीफाइनल का क्या था हाल
मैग्नस कार्लसन ने सेमीफाइनल में अजरबेजान के निजात अबासोव को 1.5-0.5 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह पक्की की थी। जबकि आर प्रज्ञानंद ने अमेरिका के दिग्गज ग्रैंडमास्टर फाबियानो करूआना को 3.5-2.5 से हराया था। 2002 के बाद कोई भारतीय पहली बार चेस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा है।
आर प्रज्ञानानंद और मैग्नस कार्लसन का करियर
आर प्रज्ञानानंद और मैग्नस कार्लसन के करियर पर नजर डालें तो प्रज्ञानानंद ने अपने करियर में अब तक कुल 1789 मैच खेले। 894 में जीत दर्ज की, जबकि 504 मुकाबले ड्रॉ रहे। उन्हें 391 में हार मिली। वहीं 5 बार के विश्व विजेता कार्लसन ने कुल 1820 मैच खेले हैं। उन्होंने 785 गेम जीते, जबकि 836 बोर्ड ड्रॉ रहे। 199 मुकाबलों में उन्हें हार मिली।
ये भी पढ़ें: कौन हैं Rameshbabu Praggnanandhaa, जो 12 साल में बने ग्रेंडमास्टर, किससे सीखा शतरंज, जो विश्व चैंपियन को देंगे टक्कर
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
7 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
101 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
235 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
337 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
360 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
396 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
408 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
427 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
427 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
434 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines