French Open 2023: जिस मैच का इंतजार खेल प्रेमी कर रहे थे वह आखिरकार खेला गया। वर्ल्ड नंबर 1 कार्लोस के समाने अनुभवी जोकोविच थे। मौका था फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल का। यहां अनुभव ने युवा जोश को मात दे दिया। सर्बिया के नोवाक जोकिविच ने स्पेन को कार्लोस अल्कारेज को हरा दिया। इस जीत के साथ जोकोविच फाइनल में पहुंच गए हैं।
अल्कारेज आखिरी दो सेट में चोटिल दिखे
जोकोविच ने सेमीफाइनल में अल्कारेज को 6-3, 5-7, 6-1, 6-1 से हराया। अल्कारेज के खिलाफ जोकोविच ने पहला सेट 6-3 से जीता था। अगले सेट में वापसी करते हुए अल्कारेज ने 7-6 से अपने नाम किया। जोकोविच ने अगले दो सेट में अल्कारेज को एकतरफा हराया। अल्कारेज अगले दो सेट में केवल 1-1 गेम ही अपने नाम कर पाए। अंतिम दो सेट जोकोविच ने एकतरफा 6-1, 6-1 से जीतें। वहीं अल्कारेज चोट के बाद भी अंत तक मुकाबले में बने रहे। दोनों के बीच यह मुकाबला 3 घंटे और 23 सेकंड तक चला।
23वें ग्रैंड स्लैम के एक जीत दूर जोकोविच
टेनिस ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में राफेल नडाल और जोकोविच बराबरी पर हैं। दोनों के पास 22-22 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। अब जोकिविच के पास 23वां ग्रैंड स्लैम जीतकर इतिहास रचने का मौका है। जोकोविच रविवार को अपने करियर में 7वीं बार फ्रेंच ओपन फाइनल खेलते नजर आएंगे। वे राफेल नडाल के बाद फ्रेंच में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। नडाल फ्रेंच ओपन के बादशाह हैं। उन्होंने 14 बार फाइनल खेला और सभी जीते हैं।
जोकोविच 70 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में 34 फाइनल में पहुंचे हैं। उसने अपने पिछले 21 मेजर सेमीफाइनल में से 20 जीते हैं। रविवार को, वह 23वें ग्रैंड स्लैम खिताब के लिए संघर्ष करते हुए अपना सातवां फ्रेंच ओपन फाइनल लड़ेंगे।
(Zolpidem)
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
82 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
215 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
318 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
340 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
377 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
389 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
408 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
408 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
415 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines