हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Asian Fencing Championships: भवानी देवी ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला पदक

विज्ञापन
Bhavani Devi

नई दिल्ली: ओलंपियन भवानी देवी ने सोमवार को चीन के वूशी में एशियाई तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया। महिला सेबर स्पर्धा के सेमीफाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्हें कांस्य पदक से नवाजा गया। भवानी कड़े मुकाबले में सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की जायनाब दयाबेकोवा से 14-15 से हार गईं, लेकिन इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में उन्होंने भारत के लिए पहला पदक दिला दिया।

विश्व चैंपियन को दी थी शिकस्त

भवानी ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में मौजूदा विश्व चैंपियन जापान की मिसाकी एमुरा को 15-10 से हराकर इतिहास रच दिया था। मिसाकी ने काहिरा में आयोजित 2022 वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में महिलाओं का सेबर गोल्ड मेडल जीता था। मिसाकी पर भवानी की यह पहली जीत थी। 29 साल की भवानी को अगले दौर में कजाकिस्तान की दोस्पे करीना को हराने से पहले 64 राउंड में बाई मिली थी।

भवानी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त ओजाकी सेरी को 15-11 से हराया। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राजीव मेहता ने भवानी को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी।

विज्ञापन

भारतीय तलवारबाजी के लिए गर्व का दिन

मेहता ने पीटीआई से कहा- “यह भारतीय तलवारबाजी के लिए गर्व का दिन है। भवानी ने वह हासिल किया है जो इससे पहले कोई हासिल नहीं कर सका। वह प्रतिष्ठित एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय तलवारबाज हैं। पूरी तलवारबाजी बिरादरी की ओर से मैं उन्हें बधाई देता हूं। हालांकि वह सेमीफ़ाइनल में हार गईं, प्रतियोगिता बहुत करीबी थी। यह सिर्फ पॉइंट की बात थी। इसलिए यह एक बड़ा सुधार है।” भवानी देवी ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बन गई थीं। वह टोक्यो ओलंपिक्स में 32 के दौर में बाहर हो गई थीं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola