Kyle Mayers 105M six: क्रिकेट में आपने कई शानदार शॉट देखे होंगे, लेकिन बुधवार के दिन वेस्टइंडीज के एक बल्लेबाज ने ऐसा छक्का जड़ा, जिसे देख सभी हैरान रह गए। इस बल्लेबाज का नाम है काइल मेयर्स, जो वेस्टइंडीज के उभरते हुए सितारे हैं। एक शानदार आरउंडर सलामी बल्लेबाज के रूप में वेस्टइंडीज के लिए पारी का आगाज करने उतरा था। सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम थी।
छक्के में दिखी जबरदस्त टाइमिंग
वेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर में जब कैमरून ग्रीन ने 143 KMPH की स्पीड से गेंद फेंकी। इस गेंद को काइल मेयर्स ने इतनी बेहतर तरीके से टाइम किया गया कि इतने बड़े मैदान पर भी यह 105 मीटर दूर जाकर गिरी। मेयर्स ने कवर के ऊपर से 105 मीटर का छक्का जड़ दिया। इस छक्के में मेयर्स की जबरदस्त टाइमिंग दिखी। मीडिया पर इसे शॉट ऑफ द सेंचुरी कहा जा रहा है।
एडम गिलक्रिस्ट ने लिखी ये बात
जब काइल मेयर्स ने ये छक्का जड़ा तो उनका पॉज़, शॉट खेलने का तरीका और टाइमिंग इतनी जबरदस्त थी कि हर कोई दीवाना हो गया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने भी ट्वीट कर लिखा कि मुझे उम्मीद है कि क्रिकेट इतिहास में इससे बेहतर शॉट जरूर होगा, लेकिन मैं याद नहीं कर पा रहा हूं।
अभी पढ़ें – ‘दाल-चावल के साथ आइसक्रीम और रोटी के साथ रसगुल्ला खाता है ये प्लेयर’…विराट कोहली ने किया खुलासा
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी 20 मुकाबला
आपको बता दें कि बुधवार को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच पहला टी 20 मुकाबला खेला गया। को पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराते हुए दो मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 9 विकेट पर 145 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एक गेंद शेष रहते 7 विकेट पर 146 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
11 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
364 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines