नई दिल्ली: टी 20 वर्ल्ड कप से पहले वेस्ट इंडीज टीम की खराब फील्डिंग पर सवाल खड़े हो गए हैं। आलम यह था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी 20 मैच में वेस्ट इंडीज की टीम जीत के मुहाने पर खड़ी थी, लेकिन खराब फील्डिंग ने ऑस्ट्रेलिया को जिता दिया। ये नजारा लास्ट ओवर में देखने को मिला।
छोड़ दिया पहला कैच
146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 6 गेंदों में 11 रन की जरूरत थी। शेल्डन कॉट्रेल ने जैसे ही पहली गेंद डाली, स्ट्राइक पर खड़े मैथ्यू वेड ने इसे शॉर्ट फाइन लेग की ओर घुमा दिया, यहां खड़ी फील्डर इससे पहले कि गेंद को पकड़ने की कोशिश करता, बॉल बाउंड्री पार कर गई।
अब बारी थी दूसरी गेंद की। वेड ने स्लोअर बॉल को डीप पॉइंट की ओर घुमा दिया, लेकिन बाउंड्री के पास खड़ा फील्डर रेमन रीफर ने कैच छोड़ दिया। बॉल उनके हाथों से निकल गई और वेड बच गए और उन्होंने दो रन भी ले लिए।
काइल मेयर्स ने भी छोड़ दिया कैच
तीसरी गेंद को वेड ने एक बार फिर डीप की ओर घुमाया, लेकिन वे एक रन ही ले सके। अब स्ट्राइक मिचेल स्टार्क के पास थी। स्टार्क ने चौथी स्लोअर बॉल पर बल्ला घुमाया तो ये बैकवर्ड पॉइंट की ओर हवा में उड़ गई। यहां खड़े फील्डर काइल मेयर्स ने दौड़ लगाई, लेकिन उनसे भी आसान कैच छूट गया। एक ओवर में दो कैच छोड़कर विंडीज ने मैच ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में कर दिया।
आखिरी ओवर के रोमांच का Video इस लिंक से देखा जा सकता है।
पांचवीं गेंद पर छोड़ दिया रनआउट
स्टार्क ने पांचवीं गेंद पर तेज दौड़ लगाकर दो रन ले लिए, लेकिन विंडीज के फील्डर उन्हें रनआउट भी नहीं कर सके। इस तरह विंडीज ने आखिरी ओवर में कॉट्रेल की शानदार गेंदबाजी के बावजूद मैच हाथ से निकाल दिया। बहरहाल, दो मैचों की सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया जीत चुकी है। दूसरा मुकाबला 7 अक्टूबर को खेला जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में विंडीज की टीम किस तरह प्रदर्शन करती है।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
6 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
100 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
234 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
336 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
359 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
395 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
407 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
426 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
426 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
433 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines