Asian Games 2023: भारत ने गुरुवार को हांगझू में चल रहे एशियाई खेल 2023 में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। एशियन गेम 2023 में भारत के सौरव घोषाल ने स्क्वैश में सिल्वर मेडल जीता है। सौरव घोषाल ने पुरुष एकल फाइनल में मलेशिया के इयान यो एनजी से 1-3 (11-9, 9-11, 5-11, 7-11) से हारकर रजत पदक जीता।
अंतिम पंघाल ने जीता ब्रॉन्ज
भारत की 19 वर्षीय अंतिम पंघाल ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 53 किग्रा में मंगोलिया की बोलोरतुया बैट-ओचिर को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता। ये दोनों पहलवान पहले दौर में विश्व चैंपियन अकारी फुजिनामी से हार गए थे।
गुरुवार को भारत के कंपाउंड महिला टीम तीरंदाजी फाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ 230-229 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति गोपीचंद स्वामी और परनीत कौर ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम को भी फाइनल में स्वर्ण पदक मिला। दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह ने स्क्वैश मिश्रित युगल में गोल्ड जीता।
यह भी पढ़ेंः भारत ने लगाई गोल्ड की हैट्रिक, तीरंदाजी में महिला और पुरुष टीम दोनों का कमाल
इससे पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा, जब पीवी सिंधु महिला एकल क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गईं। भारतीय शटलर चीन की हे बिंगजियाओ (16-21, 12-21) से सीधे गेम में हार गए, जो कि एकतरफा मुकाबला बन गया।
हॉकी महिला टीम को को सेमिफाइनल में मिली हार
भारतीय हॉकी महिला टीम को सेमीफाइनल में चीन के खिलाफ 4-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद महिला हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल से संतुष्ट होना पड़ा।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
77 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
210 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
313 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
335 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
372 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
384 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
403 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
403 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
410 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
421 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines