हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Games 2023: भारत की फुटबॉल टीम का ऐलान, सुनील छेत्री समेत इन खिलाड़ियों को मिली जगह

विज्ञापन
asian games 2023 indian football team

Asian Games 2023: एशियन गेम्स के लिए भारत की फुटबॉल टीम का ऐलान हो गया है। मंगलवार को सुनील छेत्री, सीनियर डिफेंडर संदेश झिंगन और गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू को आगामी एशियाई खेलों के लिए 22 सदस्यीय फुटबॉल टीम में जगह दी गई। खेलों के मेजबान शहर चीन के हांगझू में भारतीय टीम मुख्य कोच इगोर स्टिमैक होंगे।

एशियाई ओलंपिक परिषद से मंजूरी

इस भारतीय दल को एशियाई खेलों के आयोजकों और एशियाई ओलंपिक परिषद से मंजूरी मिल गई है। मंत्रालय ने एआईएफएफ की अपील के बाद मानदंडों में ढील देकर एशियाई खेलों के लिए दोनों टीमों को मंजूरी दे दी। मुख्य कोच स्टिमक ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हस्तक्षेप की मांग की थी।

भारतीय पुरुष टीम ग्रुप ए में शामिल 

भारतीय पुरुष टीम को ग्रुप ए में मेजबान चीन, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ रखा गया है। इसमें 23 टीमें हैं, जिन्हें छह ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए, बी, सी, ई और एफ में प्रत्येक में चार टीमें हैं जबकि ग्रुप डी में तीन टीमें हैं। दो बार के एशियाई खेलों का चैंपियन भारत 9 साल में पहली बार इस फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग ले रहा है।

विज्ञापन

और पढ़िए – एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की महिला टीम घोषित, निदा डार संभालेंगी कमान

 

24 साल की उम्र वाले खिलाड़ियों को छूट 

एशियाई खेलों की फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-23 प्रतियोगिता है, लेकिन आयोजन के इस संस्करण की मेजबानी में एक साल की देरी के कारण आयोजकों ने 24 की उम्र वालों को भाग लेने की अनुमति दी है, जिसमें जन्म की कट-ऑफ तिथि 1 जनवरी 1999 तय की गई है। जकार्ता में 2018 संस्करण से चूकने के बाद राष्ट्रीय फुटबॉल टीम एशियाई खेलों में लौटेगी।

विज्ञापन

एशियन गेम्स के लिए भारत की फुटबॉल टीम:

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, गुरुमीत सिंह, धीरज सिंह मोइरांगथेम।

डिफेंडर: संदेश झिंगन, अनवर अली, नरेंद्र गहलोत, लालचुंगनुंगा, आकाश मिश्रा, रोशन सिंह, आशीष राय।

विज्ञापन

मिडफील्डर: जेकसन सिंह थौनाओजम, सुरेश सिंह वांगजाम, अपुइया राल्टे, अमरजीत सिंह कियाम, राहुल केपी, नाओरेम महेश सिंह।

फॉरवर्ड: शिव शक्ति नारायणन, रहीम अली, सुनील छेत्री, अनिकेत जाधव, विक्रम प्रताप सिंह, रोहित दानू।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola