हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asian Games 2023: भारत को बड़ा झटका, Vinesh Phogat ने वापस लिया अपना नाम, जानें बड़ा कारण

विज्ञापन
विनेश फोगाट के लिए हरियाणा सरकार ने बड़ा ऐलान किया है।

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। 2018 के एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट महिला रेसलर विनेश फोगाट इस टूर्नामेंट में नहीं दिखेंगी। चोट के चलते उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। विनेश ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। उन्हें एशियाई खेलों में डायरेक्ट एंट्री मिली थी। एशियन गेम्स चीन के हांगझोउ में होंगे, यह टूर्नामेंट 23 सिंतबर से 8 अक्टूबर के बीच होगा।

घुटने में आई है चोट

विनेश ने अपनी चोट को लेकर बताया कि चोट के चलते उनके घुटने में समस्या आई है। डॉक्टर्स ने उन्हें सर्जरी की सलाह दी है। विनेश ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा ‘मैं एक बुरी खबर शेयर करना चाहती हूं। 13 अगस्त को ट्रेनिंग करते वक्त मुझे बाएं पैर के घुटने में चोट लगी है। अब 17 अगस्त को सर्जरी होगी। मेरा सपना था कि मैं जर्काता में जीते गए गोल्ड मेडल को रिटेन करूं, लेकिन दुर्भाग्य से इस चोट के चलते मुझे अपना नाम वापस लेना पड़ रहा है।’

इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

विनेश फोगाट ने बताया कि उन्होंने अपनी चोट को लेकर संबंधि अधिकारियों को बता दिया है। जिससे रिजर्व खिलाड़ियों को एशियाई खेलों के लिए भेजा जा सके। विनेश के चोटिल होने से अंतिम पंघाल टीम में शामिल हो सकते हैं। उन्हें स्टैंडबाय के रूप में रखा गया था।

विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप 2024 में भी खेलना मुश्किल

ये वही विनेश फोगाट हैं, जिन्होंने पिछले साल बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में कमाल किया था। उन्होंने भारत के लिए गोल्ड मेडल दिलाया था। अब घुटने की चोट के चलते अगले साल 2024 में पेरिस में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में उनके खेलने पर सस्पेंस बढ़ गया है। वह इस चैंपियनशिप के लिए प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे, जिसके लिए 25-26 अगस्त को पटियाला में ट्रायल होना है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola