नई दिल्ली: भारत के गोला फेंक खिलाड़ी करणवीर सिंह को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि करणवीर सिंह हाल में हुई डोप जांच में विफल रहे थे। करणवीर रांची में हुए फेडरेशन कप में 19.05 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर थे।
पिछले महीने भुवनेश्वर में इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में वह 19.78 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर थे। वह एशियाई चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बैंकॉक की यात्रा नहीं करेंगे। भारतीय टीम शनिवार रात थाईलैंड के लिए रवाना होगी। पटियाला में राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) में प्रशिक्षण लेने वाले करणवीर को इससे पहले 12-16 जुलाई तक होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए 54 सदस्यीय भारतीय टीम में नामित किया गया था।
आदिल सुमरिवाला ने की पुष्टि
भारतीय एथलेटिक्स फेडरेशन (एएफआई) के अध्यक्ष आदिल सुमरिवाला से जब करणवीर के डोप जांच में विफल होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- हां, यह सही है। हालांकि डोप जांच सही तारीख और प्रतिबंधित पदार्थ के नाम की जानकारी नहीं दी गई है। इससे पहले भारतीय टीम के एक सूत्र ने कहा था कि करणवीर को दिल्ली और बेंगलुरु से थाईलैंड के लिए रवाना होने वाली टीम से बाहर किया जा सकता है।
तूर अकेले भारतीय होंगे
करणवीर मौजूदा सत्र की सूची में एशियाई खिलाड़ियों में छठे स्थान पर हैं। उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 20.10 मीटर है, जो उन्होंने पिछले साल राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप के दौरान हासिल किया था। अब एशियाई चैंपियनशिप में पुरुषों की गोला फेंक स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड धारक तजिंदरपाल सिंह तूर अकेले भारतीय होंगे।
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
105 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
341 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
400 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
412 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
431 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
431 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
438 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines