नई दिल्ली: भारतीय मुक्केबाज परवीन हुड्डा ने अम्मान, जॉर्डन में चल रही 2022 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 63 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उन्होंने थाईलैंड की पनपटचारा सोमन्यूक को 5-0 से मात दी। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। उनकी फुर्ती, पंच, हुक और तेज पलटवार ने उन्हें मैच के दौरान आगे रखा और उनके प्रतिद्वंद्वी को वापसी करने का कोई मौका नहीं मिला।
अंकुशिता बोरो ने पदक किया पक्का
इसके साथ ही भारत की अंकुशिता बोरो (66 किग्रा) ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जापान की त्सुबाता अर्सिया को 5-0 से हराकर भारत का एक और पदक पक्का कर दिया। इससे पहले भारतीय मुक्केबाज मीनाक्षी और प्रीति ने देश को दो पदक दिलाए और चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि साक्षी क्वार्टर फाइनल में हार गईं।
मीनाक्षी ने क्वार्टर फाइनल मैच में आयरिश मैग्नो को हराया
52 किग्रा (फ्लाईवेट) वर्ग में मीनाक्षी ने क्वार्टर फाइनल मैच में फिलीपींस की आयरिश मैग्नो को 4-1 से हराया। 57 किग्रा (फेदरवेट वर्ग) में बॉक्सिंग करने वाली प्रीति ने क्वार्टरफाइनल मैच में उज्बेकिस्तान की तुर्दीबेकोवा सितोरा को 5-0 से शिकस्त दी। उन्होंने भारत को टूर्नामेंट में दूसरा पदक दिलाने का आश्वासन दिया। दूसरी ओर, साक्षी को 54 किग्रा (बैंटमवेट) वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की हसियाओ-वेन हुआंग से 0-5 से हार का सामना करना पड़ा।
यह आयोजन 1 नवंबर से 12 नवंबर तक जॉर्डन में होगा।
भारतीय टीम:
पुरुष टीम: गोविंद साहनी (48 किग्रा), स्पर्श कुमार (51 किग्रा), अनंत चोपडे (54 किग्रा), मोहम्मद हुसामुद्दीन (57 किग्रा), एताश खान (60 किग्रा), शिव थापा (63.5 किग्रा), अमित कुमार (67 किग्रा), सचिन (71 किग्रा) , सुमित (75 किग्रा), लक्ष्य (80 किग्रा), कपिल (86 किग्रा), नवीन (92 किग्रा), नरेंद्र (+92 किग्रा)
महिला टीम: मोनिका (48 किग्रा), सविता (50 किग्रा), मीनाक्षी (52 किग्रा), साक्षी (54 किग्रा), प्रीति (57 किग्रा), सिमरनजीत (60 किग्रा), परवीन (63 किग्रा), अंकुशिता बोरो (66 किग्रा), पूजा (70 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), स्वीटी बूरा (81 किग्रा), अल्फिया पठान (+81 किग्रा)।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
85 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
344 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
380 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
411 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
429 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines