हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Argentina vs France: फाइनल में पिच पर उतरते ही मेसी ने बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन

Argentina vs France: फीफा वर्ल्ड कप फाइनल अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेला जा रहा है। लियोनेल मेसी ने FIFA के इस फाइनल में उतरने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 26 मैच खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं।

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: फाइनल में 2 गोल दाग मेसी ने रचा इतिहास, पेले से आगे निकले, इस दिग्गज की बराबरी की

मेसी का बड़ा रिकॉर्ड

लियोनेल मेसी ने इस फाइनल में उतरने के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 26 मैच खेलने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में जर्मनी के पूर्व दिग्गज लोथर मथाउस को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने 25 मैच खेले थे। तीसरे नंबर पर जर्मनी के ही मिरोस्लाव क्लोज हैं जिन्होंने फीफा विश्व कप में जर्मनी के लिए 24 मैच खेले थे। इटली के पाउलो मालडिनी ने विश्व कप के 23 मैचों में हिस्सा लिया था

विज्ञापन

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: पीएम मोदी ने अर्जेंटीना को दी जीत की बधाई, राहुल गांधी ने किया ये ट्वीट

मेसी का मैजिक या एमबाप्पे की रफ्तार?

35 साल के मेसी अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। उनकी ड्रिब्लिंग का हर कोई दिवाना है। गेंद पर कंट्रोल से वो विपक्षी टीम को छकाते हैं। फाइनल में मेसी कुछ मैजिक कर के खिताब अपने नाम करने उतरेंगे। पूरी अर्जेंटीना टीम आज मेसी के लिए कप जीतने उतरेगी। लेकिन सामने फ्रांस जैसी मजबूत टीम है। जो इस वर्ल्ड कप में एक भी मैच पेनल्टी तक नहीं जाने दिया। फ्रांस की टीम में ऐसे तो कई स्टार खिलाड़ी हैं, लेकिन एमबाप्पे की चर्चा ज्यादा है। एमबाप्पे को नया सुपरस्टार बताया जाता है। उनकी स्पीट उनकी यूएसपी है। गेंद के साथ वो पिच को बिजली की तरह भागते हैं।

विज्ञापन

फ्रांस vs अर्जेंटीना हेड-टु-हेड
कुल मैच: 12
अर्जेंटीना जीता: 6
फ्रांस जीता: 3
ड्रॉ: 3

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola