Ahmedabad Jeweller made smallest’ World Cup trophy: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। ऐसे में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने है। इस मैच को लेकर पाकिस्तान और भारत के लोगों के बीच बहुत उत्सुकता देखने को मिल रही है। हालांकि, भारत-पाकिस्तान मैच से अलग अहमदाबाद के एक ज्वेलर भी चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने सोने की वर्ल्ड कप ट्रॉफी बनाई है। इसका वजन केवल 0.900 ग्राम और ऊंचाई करीब डेढ़ सेमी है। इतनी छोटी ट्रोफी बनाकर रऊफ शेख ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
ज्वेलर ने बनाई 0.900 ग्राम वजनी गोल्डन वर्ल्ड कप ट्रॉफी
अहमदाबाद में रहने वाले रऊफ शेख ने ये ट्रॉफी तीसरी बार बनाई है। इससे पहले रऊफ ने 2014 वर्ल्ड कप के दौरान 1.200 ग्राम, 2019 में 1.00 ग्राम की ट्रॉफी बनाकर रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि, अब उन्होंने 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए ट्रॉफी बनाई है। उन्होंने 0.900 ग्राम की ट्रॉफी बनाकर अपने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर मुझे भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान मौका मिला तो मैं यह ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को दूंगा।
गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज कराना चाहते हैं अपना नाम
रऊफ शेख ने बताया कि उनकी इच्छा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने और दुनिया की सबसे हल्की सोने की वर्ल्ड कप ट्रॉफी बनाने की है। जब उन्होंने 2019 में सिर्फ 1 ग्राम वजन वाली ट्रॉफी बनाई, तो वह रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच गए। इस छोटी कृति को बनाने में उन्हें लगभग दो महीने लगे, जिसके लिए उन्होंने प्रति दिन लगभग 1-2 घंटे लगे थे।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
219 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines