ZIM vs SA: साउथ अफ्रीका की टीम इन दिनों जिम्बाब्वे के दौरे पर है और पहले ही मैच में टीम के युवा सितारों ने अपनी चमक बिखेरी है। बुलावायो के मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में 19 साल के युवा ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने शतक जड़ हर किसी को अपनी प्रतिभा दिखाई। उनका ये शतक ऐसे समय पर आया जब साउथ अफ्रीका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए लड़खड़ा रही थी। इस मैच में शतक जड़ने के साथ ही उन्होंने बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए अपने नाम एक बेहतरीन रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। डिविलियर्स और हाशिम अमला जैसे खिलाड़ी भी साउथ अफ्रीका के लिए जो नहीं कर पाए थे वो कारनामा प्रीटोरियस ने महज 19 साल की उम्र में कर के दिखाया है। आइए आपको भी बताते हैं उनके इस खास रिकॉर्ड के बारे में।
टेस्ट शतक जड़ने वाले सबसे युवा साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी
ल्हुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए चौकों छक्कों की बारिश कर दी। पहले टेस्ट मैच में उन्होंने वनडे क्रिकेट के अंदाज में शतक जड़ा। गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए उन्होंने महज 112 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया। इसी के साथ वो साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड ग्रीम पोलक के नाम था। उन्होंने 19 साल 317 दिन की उम्र में ये कमाल किया था। इसके अलावा वो साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले सातवें खिलाड़ी भी बन गए हैं।
साउथ अफ्रीका की पारी को संभाला
पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही और जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने मैच पर दबदबा बना लिया। 3 विकेट 23 रन के स्कोर पर ही गिरने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे युवा प्रीटोरियस ने टीम की पारी को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. ब्रेविस ने भी तूफानी अंदाज में खेलते हुए महज 38 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया और आउट हो गए. प्रीटोरियस अपनी पारी को उसी अंदाज में आगे बढ़ाते रहे. टी-ब्रेक तक 149 गेंदों में 133 रन बनाकर नाबाद हैं और साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन हो चुका है.
ये भी पढ़िए- 6,6,6…डेवाल्ड ब्रेविस का धमाकेदार आगाज, डेब्यू मैच में ही खोल दिए गेंदबाजों के ‘धागे’
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
6 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
6 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
7 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
7 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
8 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
9 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
9 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines