Year Ender 2025: क्रिकेटर्स के लिए साल 2025 बेहद ही शानदार रहा है. विश्व क्रिकेट में इस साल कई नए नाम अपने प्रदर्शन के दम पर सामने आए तो वहीं कई पुराने दिग्गज पिछड़ते हुए भी दिखे. इस साल सबसे कम खेला जाने वाला फॉर्मेट वनडे रहा लेकिन इसके बाद भी इस साल फॉर्मेट को क्रिकेटर्स ने यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस साल वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये रही कि सबसे ज्यादा रन और विकेट के मामले में कोई भी भारतीय खिलाड़ी टॉप लिस्ट में शामिल नहीं है. यहां तक कि टॉप 5 में किसी भी भारतीय क्रिकेटर का नाम नहीं है. यहां देखें इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट….
2025 ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 3 बल्लेबाज
जो रूट
साल 2025 में जो रूट वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने इंग्लैंड के लिए इस साल 15 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 57.71 की शानदार औसत से 808 रन बनाए. इस साल फॉर्मेट में उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले.
डेरिल मिचेल
न्यूजीलैंड के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज डेरिल मिचेल का बल्ला भी इस साल कमाल के रंग में नजर आया है. उन्होंने वनडे में टीम के लिए 17 मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 761 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक भी जड़े हैं.
जॉर्ज मुन्से
स्कॉटलैंड के बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज जॉर्ज मुन्से के लिए भी साल 2025 बल्ले से शानदार रहा. वो इस साल वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे. उन्होंने टीम के लिए खेले 11 पारियों में 735 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 73.50 का रहा और उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक जड़े.
2025 ODI में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 3 गेंदबाज
मैट हेनरी
न्यूजीलैंड के घातक तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने इस साल तेज गेंदबाजी में धमाकेदार प्रदर्शन किया. उन्होंने टीम के लिए खेले 13 मैचों में 18.58 की औसत से 31 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ वो इस साल वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजी भी रहे. इस साल उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है.
बर्नार्ड शोल्ट्ज
नामीबिया के लिए खेलने वाले बर्नार्ड शोल्ट्ज ने भी इस साल गेंदबाजी में बखूबी अपना दम दिखाया. उन्होंने महज 11 मैचों में गेंदबाजी की और 30 विकेट झटके. इस दौरान उनका औसत रिकॉर्ड 10.88 का रहा है और 1 बार उन्होंने 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया.
आदिल रशीद
इंग्लैंड के दिग्गज लेग स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद के लिए भी वनडे फॉर्मेट में ये साल कमाल का रहा है. उन्होंने 15 मैचों में 30 विकेट अपने नाम किए हैं. इस साल वो 2 बार 4 विकेट हॉल भी लेने में कामयाब हो चुके हैं. वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में इस साल लिस्ट में उनका नाम तीसरे नंबर पर रहा है.
ये भी पढ़िए- Year Ender 2025: साल हो तो ऐसा…बेमिसाल रहे नीरज चोपड़ा के आंकड़े, जानें क्या मुकाम किए हासिल
संबंधित खबरें
जेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
14 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines