Year Ender 2025: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के लिए साल 2025 बेहद ही यादगार रहा है. उन्होंने इस साल की शुरुआत से ही धमाल मचाना शुरू कर दिया था और अंत तक आते-आते कई बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. अक्टूबर के महीने उनको खेल के क्षेत्र में कमाल का प्रदर्शन के लिए बड़ी उपाधि से सम्मानित किया गया. नीरज को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया. इसके अलावा उन्होंने इस साल अपने करियर का बेस्ट थ्रो करते हुए 90 मीटर के आंकड़े को भी छुआ और वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय जैवलिन थ्रोअर बने. आइए एक नजर डालते हैं साल 2025 में उनके ऐतिहासिक माइलस्टोन पर…
अप्रैल में हुई नए सीजन की शुरुआत
नीरज चोपड़ा ने इस साल की शुरुआत अप्रैल के महीने से साउथ अफ्रीका में की थी. उन्होंने इस सीजन का पहला ऑफिशियल थ्रो 84.25 मीटर का फेंका और वो टूर्नामेंट में नंबर 1 रहे. इसी के साथ उन्होंने ये साल नए कोच के साथ शुरू किया था, जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर भी रह चुके हैं.
कतर में पार किया 90 मीटर का आंकड़ा
इसके बाद नीरज चोपड़ा दोहा डायमंड लीग खेलने के लिए कतर पहुंचे और वहां उन्होंने कमाल की फिटनेस दिखाते हुए 90.23 मीटर का थ्रो किया. हालांकि वो लीग में पहला स्थान हासिल करने से चूक गए. ऐसा पहला बार था जब किसी भारतीय ने ये मुकाम हासिल किया था. विश्व में वो ऐसा करने वाले 25वें खिलाड़ी बने.
यूरोप में भी फहराया तिरंगा
जून के महीने में नीरज चोपड़ा ने पोलैंड में हुई जानुज़ कुसोसिंस्की मेमोरियल इवेंट में भी अपना दम दुनिया को दिखाया. उन्होंने जूलियन वेबर के बाद दूसरा स्थान हासिल किया और जैवलिन में अपनी धमक को जारी रखा.
पेरिस डायमंड लीग में वेबर को छोड़ा पीछे
पेरिस डायमंड लीग में नीरज ने जूलियन वेबर को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 बने. उन्होंने 88.18 मीटर का थ्रो कर लीग में पहला स्थान हासिल किया. इसके बाद उन्होंने अपनी इस शानदार फॉर्म को चेक रिपब्लिक में भी जारी रखा और ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक में 85.29 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया.
भारत में दिखा नीरज चोपड़ा मैजिक
भारत में पहली बार कोई वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल गोल्ड इवेंट का आयोजन हुआ था, जिसमें नीरज चोपड़ा ने पहला स्थान हासिल करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 86.18 मीटर का थ्रो किया.
ज्यूरिख में हासिल किया दूसरा स्थान
स्विट्जरलैंड में हुई ज्यूरिख डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से दूसरा स्थान हासिल किया. इस लीग में उन्होंने 85.01 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा किया.
जापान में हाथ लगी निराशा
इस साल सितंबर के महीने में वर्ल्ड एथलेटिक्स का आयोजन जापान में हुआ. हर किसी को जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा से काफी उम्मीदें थी लेकिन इस बार उनके हाथ निराशा लगी. वो केवल 84.03 मीटर का बेस्ट थ्रो ही कर पाए और 8 वें स्थान पर रहे. बीते 4 सालों में ऐसा पहली बार हुआ था जब नीरज पोडियम पर खड़े नहीं हो पाए. हालांकि इस टूर्नामेंट में भारत के सचिन यादव ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 86.27 मीटर का थ्रो करते हुए चौथा स्थान हासिल किया और नीरज उनके प्रदर्शन से काफी खुश भी थे.
लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से हुए सम्मानित
नीरज चोपड़ा को विश्व स्तर पर खेल में भारत का मान बढ़ाने और लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया. नई दिल्ली में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस दौरान वहां मौजूद रहे. इससे पहले तक वो सूबेदार मेजर के पद पर कार्यरत थे.
ये भी पढ़िए- Year Ender 2025: साल 2025 में टूटे 10 बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा था पीछे
संबंधित खबरें
IND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
6 mins agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
53 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
4 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
5 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines