Royal Rumble: WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन 31 जनवरी को होने वाला है. पहली बार इसका प्रसारण सऊदी अरब में होगा. कंपनी ने चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. सभी की नजरें मेंस और वुमेंस रॉयल रंबल मैच पर होंगी. जो भी विजेता बनेगा उसे रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. मेंस रंबल मैच में रोमन रेंस जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वहीं वुमेंस रंबल मैच में लिव मॉर्गन का नाम सामने आ रहा है. ट्रिपल एच कह चुके हैं कि ये दोनों मुकाबले काफी जबरदस्त होंगे. कुछ स्टार्स की वापसी हो सकती है. कंपनी ने जरूर बड़े सरप्राइज प्लान किए होंगे. क्रिस जैरिको के ऊपर भी सभी की नजरें रहेंगी. कहा जा रहा है कि रंबल मैच में उनकी एंट्री हो सकती है. ऐसा हुआ तो ये फैंस के लिए बहुत बड़ा गिफ्ट कंपनी की तरफ से होगा. खैर इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि मेंस और विमेंस रंबल मैच में किन स्टार्स ने अपनी एंट्री का ऐलान किया है.
मेंस Royal Rumble मैच
कोडी रोड्स, गुंथर, जे उसो, रे मिस्टीरियो, ड्रेगन ली, पेंटा, रोमन रेंस, सोलो सिकोआ, जेकब फाटू, ब्रॉन ब्रेकर, लोगन पॉल, ऑस्टिन थ्योरी, ब्रॉन्सन रीड, जे’वॉन एवंस, ओबा फेमी, रैंडी ऑर्टन और ब्रॉक लैसनर. Royal Rumble 2026 से पहले SmackDown का एक एपिसोड बचा हुआ है. हो सकता है कि वहां पर कुछ स्टार्स रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर दें. इस चीज की बहुत ज्यादा संभावनाएं हैं.
ये भी पढ़ें:-‘John Cena ने झूठ बोला है’, Roman Reigns के भाई ने WWE दिग्गज के 2026 Royal Rumble मैच में एंट्री का किया ऐलान!
वुमेंस Royal Rumble मैच
इयो स्काई, रिया रिप्ली, रॉक्सन परेज, लिव मॉर्गन, राकेल रॉड्रिगेज, बेली, लायरा वैल्किरिया, ओस्का, चेल्सी ग्रीन, जॉर्डिन ग्रेस, शार्लेट फ्लेयर, एलेक्सा ब्लिस, नाया जैक्स, लैश लीजेंड, जूलिया, मैक्सिकन डुप्री और बैकी लिंच. SmackDown के आने वाले शो में कुछ वुमेंस स्टार्स रंबल मैच में अपना जलवा दिखाने की घोषणा कर सकती हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE Royal Rumble 2026 के ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब और कहां लाइव देखें? फैंस की खराब होगी नींद
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
17 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines