The Rock: WWE में द रॉक का बहुत बड़ा नाम है. अब वो हॉलीवुड में भी अपना जलवा दिखा रहे हैं. रॉक प्रोफेशनल रेसलिंग परिवार से आते हैं. उनके पिता रॉकी जॉनसन ने 1964 से 1991 तक NWA और WWF में अपना दम दिखाया. रॉकी ने तगड़ा काम कर रेसलिंग की दुनिया में अपना अलग नाम बनाया. उन्हीं की तर्ज पर उनके बेटे द रॉक भी चले. 2020 में रॉकी जॉनसन का निधन हो गया था. अब अपने पिता को लेकर द फाइनल बॉस ने बड़ा खुलासा किया.
WWE दिग्गज द रॉक का बड़ा बयान
Artist Friendly पॉडकास्ट पर हाल ही में रॉक गेस्ट बनकर आए. रॉक ने वहां पर बताया कि 2019 के अंत में उनकी रॉकी जॉनसन के साथ लड़ाई हो गई थी. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई थी. रॉकी का निधन जनवरी 2020 में हो गया था. उस दौरान उनकी रॉक से बात नहीं होती थी. रॉक ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा,”2019 क्रिममस पर हमारा बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था. ये बहुत ही खतरनाक था. कुछ गलत बातों की वजह से हमारे बीच ये अब तक का सबसे बड़ा झगड़ा था. इसके एक महीने बाद मेरे पिता का निधन हो गया. हम एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे थे. उन्होंने मुझे फोन किया था, लेकिन मैंने नहीं उठाया. मैं उस दौरान बच्चों के गेम्स पर था. मैंने सोचा बाद में कॉल कर लूंगा. एक-दो दिन में वो इस दुनिया को छोड़कर चले गए”.
ये भी पढ़ें:-WWE रिंग में मचेगी तबाही! 2026 की शुरुआत में ये 3 स्टार्स बतौर विलेन कर सकते हैं वापसी
WWE रिंग में अंतिम बार कब दिखे थे द रॉक?
WWE रिंग में पिछले कुछ सालों में द रॉक एक्टिव रहे हैं. पिछले साल रॉक ने रोमन रेंस के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को रेसलमेनिया में हराया था. रोड टू रेसलमेनिया के दौरान उन्होंने अपने जबरदस्त काम से सभी का दिल जीता था. इस साल एलिमिनेशन चैंबर में उनके इशारे पर जॉन सीना ने रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. इसके बाद से वो टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. फैंस उनसे काफी नाराज चल रहे हैं. अब देखना होगा कि वो रिंग में कब कदम रखेंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE Year Ender: Roman Reigns सहित इन 10 रेसलर्स ने की 2025 में सबसे ज्यादा कमाई, जानें कौन है टॉप पर
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
13 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
5 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
7 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
8 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
9 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
9 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines