CM Punk: WWE के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन इस समय सीएम पंक है. उनके पास दुश्मनों की बिल्कुल भी कमी नहीं है. द विज़न ने उन्हें काफी परेशान किया है. गुंथर ने भी संकेत दिए हैं कि वो पंक के खिलाफ जाने के लिए तैयार हैं. विज़न के ब्रॉन ब्रेकर ने तो पंक की कई बार स्पीयर धज्जियां उड़ा दी हैं. अब 24 साल की खूबसूरत हसीना रॉक्सन परेज ने पंक को मुकाबले के लिए ललकारा है. द बेस्ट इन द वर्ल्ड के साथ परेज रेसलमेनिया के मंच पर मैच लड़ना चाहती हैं.
WWE स्टार रॉक्सन परेज ने क्या कहा?
रॉक्सन परेज हमेशा से सीएम पंक को अपन गुरु मानती हैं. परेज कह चुकी हैं वो पंक को देखकर ही बड़ी हुई हैं और उनकी प्रेरणा भी बेस्ट इन द वर्ल्ड हैं. परेज कई बार पंक और उनकी पत्नी के साथ तस्वीरें भी पोस्ट कर चुकी हैं. हाल में रॉक्सन ने मेट्रो को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे इंटरजेंडर मैच को लेकर सवाल पूछा गया. परेज ने तुरंत ही पंक का नाम लिया. उन्होंने कहा,“अगर ईमानदारी से कहूं तो सीएम पंक का नाम लेना चाहूंगी. वो मेरे बचपन के पसंदीदा रेसलर हैं. अगर मुझे किसी मेल स्टार से मैच लड़ने का मौका मिले, रेसलमेनिया के मेन इवेंट में, तो वो सीएम पंक ही होंगे”.
ये भी पढ़ें:-3 कारण क्यों Roman Reigns ने 2026 का मेंस WWE Royal Rumble मैच जीतकर टाइटल के लिए दावा ठोकना चाहिए
सीएम पंक का होने वाला है बड़ा मैच
Survivor Series 2025 में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में ब्रॉन ब्रेकर ने सीएम पंक को पिन कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. इसके बाद ब्रेकर ने पंक को वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ललकारा. पॉल हेमन ने कहा कि 5 जनवरी 2025 को होने वाले Raw के एपिसोड में पंक अपने टाइटल को ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मुकाबले में जीत के प्रबल दावेदार ब्रेकर माने जा रहे हैं. कंपनी उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बना सकती है. सबसे बड़ी बात है कि उनके पास तगड़ा बैकअप है. ब्रॉन्सन रीड, पॉल हेमन, लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी उनका साथ देने के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE Year Ender: Triple H द्वारा की गई 8 गलतियां जिन्होंने John Cena के रिटायरमेंट टूर का किया ‘बेड़ागर्क’
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines