Hardik Pandya: Asia Cup 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक गजब का प्रदर्शन किया है. UAE और पाकिस्तान को मात देकर टीम अपने ग्रुप में टॉप पर हैं. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी गर्दा उड़ा रहे हैं. खासकर अपनी बॉलिंग से उन्होंने सभी का दिल जीता है. हार्दिक इस बार अपने लुक को लेकर भी काफी चर्चा में चल रहे हैं. खैर एक फेमस WWE स्टार है जिसकी तुलना पांड्या से अक्सर की जाती है. दोनों की शक्ल हूबहू मिलती है. इनको पहचानने के लिए आपको बहुत ध्यान से देखना पड़ेगा.
WWE स्टार कार्मेलो हेज ने हार्दिक पांड्या को कहा शुक्रिया
सोशल मीडिया एक ऐसा मंच है जहां लोग अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत कर विचार साझा करते हैं. कई बार यह अजीबोगरीब जगह भी बन जाती है. 2022 में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और WWE स्टार कार्मेलो हेज की फैंस ने सोशल मीडिया पर खूब तुलना कर दी. दोनों के चेहरे एक-दूसरे से मिलने-जुलने के कारण यह घटना सामने आई. कार्मेलो की एक्स/ट्विटर पर तस्वीरें वायरल हो गईं. फैंस ने इसे लेकर काफी उत्सुकता व्यक्त की. इतना ही नहीं हार्दिक के जैसे दिखने वाले हेज की फैन फॉलोइंग भी भारत में बढ़ गई. अचानक भारत में ट्रेंड होने की वजह पता होने के बाद कार्मेलो ने ट्वीट करते हुए हार्दिक को शुक्रिया कहा था. आज भी कभी-कभी दोनों सोशल मीडिया पर एकदम से ट्रेंड में आ जाते हैं.
ये भी पढ़ें:-अरबों के मालिक हैं John Cena और Brock Lesnar, जानिए WWE Wrestlepalooza 2025 से पहले दोनों की नेटवर्थ
WWE में कैसा रहा है कार्मेलो हेज का करियर?
कार्मेलो हेज मौजूदा समय में WWE SmackDown ब्रांड में काम कर रहे हैं. उन्होंने NXT में अपने जबरदस्त काम से पहचान बनाई. उन्होंने एक बार NXT चैंपियनशिप जीती. इसके अलावा वह दो बार के और सबसे लंबे समय तक संयुक्त रूप से NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन भी रह चुके हैं. उन्होंने NXT क्रूजरवेट चैंपियनशिप भी अपने नाम की है. 2025 के आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल विजेता भी हेज रह चुके हैं. हेज अपनी प्रतिभा से खूब वाहवाही लूट चुके हैं. फ्यूचर में उन्हें ट्रिपल एच द्वारा बड़ा पुश दिया जाना पक्का है. आगे जाकर वह यूएस चैंपियन भी बन सकते हैं. द मिज़ के साथ भी उन्होंने काम किया है. मिज़ की वजह से उन्हें आगे बढ़ने में काफी मदद मिली है.
ये भी पढ़ें:-क्यों WWE दिग्गज John Cena नहीं बनना चाहते हैं पिता? फैन के सवाल का खुद दिया मजेदार जवाब
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines