Becky Lynch: WWE Raw के एपिसोड से पहले ट्रिपल एच ने कहा था कि चीजें बहुत शानदार होने वाली हैं. शो में कुछ खास नहीं हुआ और कंपनी के टॉप स्टार्स भी गायब रहे. वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक ने इंजरी के कारण एंट्री नहीं की. WWE ने पहले ही उन्हें लेकर अपडेट दे दिया था. बैकी लिंच भी शो में नहीं आईं. पिछले कुछ हफ्ते उनके लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं रहे हैं. उन्होंने WWE से कुछ मांगें की हैं. उनका कहना है कि अगर वह पूरी नहीं होती हैं तो रेड ब्रांड का लगातार बायकॉट करेंगी.
WWE स्टार बैकी लिंच ने दिया बड़ा बयान
WWE Raw से पहले बैकी लिंच ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया. बैकी ने इसके जरिए कंपनी के ऊपर निशाना साधा. पूर्व विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ने वापसी से पहले अपनी डिमांड रखी. बैकी ने कहा कि WWE द्वारा उन्हें विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप वापस दी जानी चाहिए. लिंच ने रेफरी जेसिका कार को भी कंपनी से बाहर निकालने की मांग की. लिंच ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी डिमांड पूरी नहीं की जाएगी तब तक वह वापसी नहीं करेंगी.
हाल ही में वॉरगेम्स मैच में एजे ली ने बैकी लिंच को टैपआउट कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी. लिंच ने इसके बाद कहा था कि वह अपने साथियों को उन्हें बचाने के लिए बुला रही थीं. हार के लिए उन्होंने रेफरी जेसिका कार को दोषी ठहराया. इस वजह से ही उन्होंने जेसिका को बर्खास्त करने की मांग की है.
बैकी लिंच का चैंपियनशिप रन किसने किया था खत्म?
17 नवंबर 2025 को WWE Raw का एपिसोड मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुआ था. वहां पर बैकी लिंच ने विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैक्सिकन डुप्री के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. बैकी ने मैच में चीटिंग की कोशिश की. एजे ली ने वापसी करते हुए उनका ध्यान भटकाया. इसका फायदा डुप्री को मिला. उन्होंने टॉप रोप से लिंच को क्रॉस बॉडी मूव लगाया और पिन करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया. डुप्री ने बैकी के 163 दिनों के टाइटल रन का अंत किया.
ये भी पढ़ें:-WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड के जरिए 3 बड़ी बातें जो कंपनी ने इशारों-इशारों में बताईं
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 day agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 day agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
5 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
6 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
10 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines