AJ Styles: रेसलिंग की दुनिया में एजे स्टाइल्स का बहुत बड़ा नाम है. 2016 में उन्होंने WWE में कदम रखा था लेकिन इससे पहले ही वह खूब वाहवाही लूट चुके थे. दिग्गजों की लिस्ट में उनका नाम आता है. 2022 में WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच बने. उनके एरा में अभी तक स्टाइल्स की बुकिंग कुछ खास नहीं हुई है. कई लोग इसे लेकर विवाद खड़ा कर चुके हैं. खैर अब स्टाइल्स के बेटे ने भी अपने पिता की खराब बुकिंग के लिए ट्रिपल एच को दोषी ठहराया है. उन्होंने कड़े आरोप द गेम के ऊपर लगाए हैं.
ट्रिपल एच एक फिर विवादों में आए
एजे स्टाइल्स को शुरुआत में ही WWE ने बढ़िया पुश दे दिया था. वह अभी तक के लिए भरोसेमंद और प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं. वह कई टाइटल भी अपने नाम कर चुके हैं. अपने रेसलिंग करियर में क्लासिक मुकाबले वह दे चुके हैं. मौजूदा समय में स्टाइल्स टाइटल डिजर्व करते हैं लेकिन यह नहीं हो पा रहा है. डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ भी दो मैचों में स्टाइल्स को हार का सामना करना पड़ा है.
ट्रिपल एच की आलोचना अब एक नए स्तर पर पहुंच गई है. एजे स्टाइल्स के बेटे अजय ने सोशल मीडिया पर अपने पिता को लेकर निराशा जाहिर की है. स्टाइल्स की बुकिंग पर उन्होंने ट्रिपल एच को लताड़ लगाई है. इंस्टाग्राम पर अजय ने एक फैन की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा,”ट्रिपल एच जिस तरह से एजे स्टाइल्स का अनादर कर रहे हैं, उससे मैं सचमुच बहुत नाराज हूं”.
WWE Raw में होगा बड़ा मैच
पिछले महीने SummerSlam 2025 में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने एजे स्टाइल्स के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में मिस्टीरियो ने अपना टाइटल रिटेन किया. पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में भी दोनों के बीच टाइटल के लिए मैच हुआ. वहां पर एल ग्रांडे अमेरिकानो की दखलअंदाजी की वजह से मिस्टीरियो को जीत मिल गई. Raw के आगामी एपिसोड में अब स्टाइल्स का मैच अमेरिकानो के साथ तय किया गया है. वहां पर भी कोई ना कोई बड़ा बवाल जरूर देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़ें:-WWE ने AJ Lee और Roman Reigns के भाइयों को लेकर किया बड़ा ऐलान, आगामी इवेंट में मचेगा तहलका!
संबंधित खबरें
रोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 hr ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
1 hr agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
22 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
1 day agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
3 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
3 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
3 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 days agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
5 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines