SmackDown: WWE Clash in Paris से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड खत्म हो गया है. शुरुआत से लेकर अंत तक काफी मजेदार चीजें देखने को मिली. जबरदस्त एक्शन के साथ आगामी इवेंट को लेकर बढ़िया बिल्डअप हुआ. जॉन भी शो में आए. उन्होंने अपने दुश्मन पर खूब निशाना साधा. मेन इवेंट में भी खूब अफरातफरी मची. विमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से सभी का दिल जीता. इसके अलावा अन्य स्टार्स ने भी इवेंट को हिट बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाई. आइए आपको SmackDown के रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
लोगन पॉल का सैगमेंट
SmackDown की शुरुआत लोगन पॉल ने की. फैंस ने उन्हें खूब बू किया. पॉल ने कहा कि उन्होंने ही WWE को नेटफ्लिक्स और ईएसपीएन डील दिलाने में मदद की. पॉल ने कहा कि वह प्राइम को WWE में लाए. पॉल ने सीना की जमकर बेइज्जती की. उन्होंने सीना को पुराना आदमी बताया. पॉल ने खुद को WWE का फ्यूचर बताया. सीना ने एंट्री की. उन्होंने पॉल की बेइज्जती करते हुए उन्हें बेवकूफ कहा. सीना ने फैंस की तारीफ की. जॉन ने लोगन के ऊपर कमाई का नया जरिया तलाशने का आरोप लगाया. सीना इसके बाद क्राउड में गए और उस यंग फैन से माफी मांगी जिसे उन्होंने इस साल की शुरुआत में गलत बताया था जब वह हील थे.
एलेक्सा ब्लिस का मैच और मीचीन की जीत
एलेक्सा ब्लिस औऱ शार्लेट फ्लेयर विमेंस टैग टीम टाइटल डिफेंड करने के लिए आए. मैच से पहले चेल्सी ग्रीन और एल्बा फायर ने इनके ऊपर हमला कर दिया. फ्लेयर इंजर्ड हो गईं. निक एल्डिस ने मैच रद्द कर दिया. उन्होंने ब्लिस और ग्रीन के बीच सिंगल्स मैच बुक किया. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. अंत मे ब्लिस ने ग्रीन को रोलअप के जरिए मात दी. मैच के बाद फायर और ग्रीन ने ब्लिस पर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए फ्लेयर आईं. वह लंगड़ा रही थीं. ग्रीन और फायर का अंत में दबदबा देखने को मिला.
शो में मीचीन का मुकाबला कियाना जेम्स के साथ हुआ. दोनों के बीच हुआ यह मैच ज्यादा लंबा नहीं चला. मीचीन ने जेम्स को बहुत जल्द पिन करते हुए जीत हासिल की. मैच खत्म होने के बाद जूलिया ने मीचीन पर खतरनाक हमला कर उन्हें स्टील स्टेप्स पर पटक दिया.
ड्रू मैकइंटायर का सैगमेंट और नंबर वन कंटेंडर्स मैच
ड्रू मैकइंटायर ने कहा कि रैंडी ऑर्टन उनका सामना एक मर्द की तरह करें. उन्हें ऑर्टन को रिंग में बुलाया. ऑर्टन ने एंट्री की. मैकइंटायर ने कहा कि अगर ऑर्टन ने अपने दोस्त कोडी रोड्स के चक्कर में उनके ऊपर हमला किया था तो फिर यह गलत है. मैकइंटायर ने ऑर्टन को मूर्ख कहा. ऑर्टन ने कहा कि उन्होंने मैकइंटायर के ऊपर इसलिए हमला किया क्योंकि वह एक शरारती इंसान हैं. ड्रू ने इसके बाद ग्लासगो किस ऑर्टन को लगा दी. मैकइंटायर क्लेमोर लगाने से चूक गए. उन्हें ऑर्टन ने डीडीटी लगा दिया. सिक्योरिटी बीच-बचाव के लिए आए लेकिन ऑर्टन ने सभी को आरकेओ लगा दिया. ऑर्टन इसके बाद पंट किक के लिए गए लेकिन मैकइंटायर रिंग से बाहर हो गए.
शो में द मिज़ और कार्मेलो हेज का मुकाबला स्ट्रीट प्राफिट्स के साथ हुआ. यह WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर्स मैच था. मैच में काफी तगड़ा एक्शन देखने को मिला. वायट सिक्स ने भी रिंगसाइड में एंट्री की. इस वजह से मिज़ का ध्यान भटक गया. इसका फायदा स्ट्रीट प्राफिट्स ने उठाया और मुकाबला अपने नाम कर लिया.
मेन इवेंट
मेन इवेंट में सोलो सिकोआ ने सैमी ज़ेन के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों ने शुरुआत में ही एक-दूसरे के ऊपर हमला किया. मैच में सैमी के ऊपर MFT ने हमला किया. जिमी उसो और जेकब फाटू ने आकर इनका सामना किया. सैमी ने ब्लू थंडर बॉम्ब सिकोआ को लगाया लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. दोनों में से कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. मैच का अंत शानदार रहा. सोलो ने सैमी को समोअन स्पाइक लगाने की कोशिश की लेकिन सैमी ने उन्हें रोलअप कर दिया. सोलो ने सैमी को सुपरकिक लगाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. अंत में सैमी ने सोलो को दो हैलुवा किक लगाई और पिन करते हुए जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:-Roman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE से कभी नहीं टूटेगा नाता, OTC ने खुद लगाई मुहर
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
21 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines