SmackDown: WWE Saturday Night’s Main Event और Evolution से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड शानदार रहा. धमाकेदार मैच और सैगमेंट्स देखने को मिले. आगामी शोज को लेकर बढ़िया बिल्डअप हुआ. टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. वायट सिक्स को लंबे समय बाद तगड़ी सफलता मिली है. वहीं मेन इवेंट में एक बार फिर बवाल मचा. आइए आपको SmackDown के रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
एलए नाइट का सैगमेंट और फैटल 4 वे मैच
एलए नाइट ने शो की शुरुआत की. उन्होंने सैथ रॉलिंस के ऊपर निशाना साधकर उन्हे कमजोर बताया. पॉल हेमन ने एंट्री की. हेमन ने कहा कि रॉलिंस कंपनी का फ्यूचर हैं. हेमन ने बताया कि नाइट का कोई फ्यूचर नहीं है. सोलो सिकोआ ने अपनी टीम के साथ एंट्री की. सोलो ने कहा कि हेमन की वजह से उनकी फैमिली में सब बदल गया. सोलो ने हेमन को वहां से जाने के लिए कहा. हेमन चले गए और सोलो ने अपना ध्यान एलए नाइट पर लगाया. नाइट को सोलो की टीम ने रिंग में घेर लिया. जिमी उसो ने आकर नाइट को बचाया. इसके बाद निक एल्डिस ने जिमी उसो और नाइट का मुकाबला सोलो और जेसी माटेओ से बुक कर दिया.
शो में सोल रुका, रॉक्सन परेज, कायरी सेन और एलेक्सा ब्लिस के बीच मैच हुआ. यह मुकाबला बहुत ही जबरदस्त रहा. चारों स्टार्स ने अपने तगड़े मूव्स लगाए और जीत के लिए सारी हदें पार कीं. मैच में राकेल ने भी दखलअंदाजी की और परेज को बचाया. हालांकि, रिंगसाइड में जारिया ने राकेल को धराशाई कर दिया. कायरी ने रॉक्सन को रिंग से बाहर किया. एलेक्सा ने इसका फायदा उठाया. उन्होंने सेन को सिस्टर एबीगेल लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.
WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच और जेली रोल का सैगमेंट
स्ट्रीट प्राफिट्स (एंजेलो डॉकिंस और मोटेंज फोर्ड) ने वायट सिक्स के जो गेसी और डेक्स्टर लूमिस के खिलाफ WWE टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. यह शो का सबसे शानदार मैच था. चारों स्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया क्योंकि कोई भी हार मानने को तैयार नहीं था. एरिक रोवन ने भी मैच में दखलअंदाजी की. डॉकिंस और फोर्ड की केमिस्ट्री बढ़िया रही. अंत में स्ट्रीट प्राफिट्स को हार का सामना करना पड़ा. गेसी और लूमिस नए WWE टैग टीम चैंपियन बने.
शो में जेली रोल अपने बैंड के साथ नज़र आए. हालांकि, उन्हें जल्द ही लोगन पॉल ने रोक दिया. पॉल ने रोल का मजाक उड़ाया. पॉल ने कहा कि WWE उनसे बहुत प्यार करता है. रोल ने कहा कि पॉल के पॉडकास्ट की किसी को परवाह नहीं है. रैंडी ऑर्टन ने भी एंट्री की. उन्होंने पॉल पर निशाना साधा. हालांकि, मैकइंटायर ने आकर ऑर्टन को क्लेमोर किक से धराशाई कर दिया. लोगन पॉल ने भी ऑर्टन के ऊपर हमला किया. जेली रोल ने पॉल को अलग किया. बड़ी मुश्किल से अंत में सिक्योरिटी ने आकर मामले को संभाला.
आर-ट्रुथ का मैच और टिफनी स्ट्रेटन का सैगमेंट
आर-ट्रुथ का मुकाबला एलिस्टर ब्लैक के साथ हुआ. दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया. ब्लैक ने ट्रुथ को मारने के लिए स्टील चेयर उठाई. हालांकि, रेफरी ने उन्हें रोक दिया. इसका फायदा ट्रुथ ने उठाया और ब्लैक के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल कर ली.
टिफनी स्ट्रेटन और ट्रिश स्ट्रेटस रिंग में मौजूद हैं. वेड बैरेट भी वहां पर मौजूद हैं. ट्रिश ने कहा कि वह महान हैं और उन्हें रिंग में कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है. नेओमी ने एंट्री की. नेओमी कुछ पाती उससे पहली ही जेड कार्गिल ने उनके ऊपर हमला कर दिया. सिक्योरिटी ने आकर दोनों को अलग किया.
मेन इवेंट मैच
मेन इवेंट में सोलो सिकोआ और जेसी माटेओ का मुकाबला जिमी उसो और एलए नाइट से हुआ. मैच में सभी स्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया. माटेओ ने मुकाबले में अपनी खूब ताकत दिखाई. उन्होंने जिमी को निशाना बनाया. हालांकि, नाइट उन्हें सबक सिखाने में कामयाब रहे. पॉल हेमन ने भी एंट्री की. हेमन की वजह से नाइट का ध्यान भटक गया. टाला टोंगा ने नाइट को धराशाई कर दिया. इसका फायदा जिमी उसो ने उठाया. उन्होंने सोलो को रोलअप करते हुए जीत हासिल कर ली. ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने एंट्री की. ब्रेकर ने नाइट को स्पीयर लगाया और फिर रीड ने सुनामी लगाकर उनकी हालत खराब कर दी. सिक्योरिटी ने आकर मामले को संभाला.
ये भी पढ़ें:-The Undertaker की पत्नी को मिली जान से मारने की धमकी, WWE दिग्गज से शादी पर फैंस ने की सारी हदें पार
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
22 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines