WWE SmackDown Results: WWE Royal Rumble 2026 से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड खत्म हो गया है. ये शो सऊदी अरब से लाइव आया था. वहां पर तगड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांच बना रहा. फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार्स को खूब चीयर किया. मेन इवेंट में खतरनाक मैच देखने को मिला. विमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से वाहवाही लूटी. रॉयल रंबल 2026 का बिल्डअप भी हुआ. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
कोडी रोड्स का सैगमेंट
शो की शुरुआत कोडी रोड्स ने की. उन्होंने कहा कि आगामी रॉयल रंबल मैच में जीत हासिल करेंगे और फिर रेसलमेनिया 42 में टाइटल जीतेंगे. इसके बाद रैंडी ऑर्टन आए. उन्होंने कोडी से कहा कि वो 15वीं बार वर्ल्ड टाइटल जीतना चाहते हैं. ऑर्टन ने कहा कि वो रंबल मैच में जीत दर्ज करेंगे. जे उसो ने दखलअंदाजी की. उन्होंने भी कहा कि वो लगातार दूसरी बार रंबल मैच जीतने के लिए तैयार हैं. सैमी ज़ेन ने एंट्री की. उन्होंने कहा कि वो नए वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले हैं. द विज़न ग्रुप ने दखल दिया. इसके बाद मेन इवेंट में 8-मैन टैग टीम मैच की घोषणा की गई.
WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच
कार्मेलो हेज ने रे फीनिक्स के खिलाफ यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच बढ़िया मैच देखने को मिला. तगड़े मूव्स दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर लगाए. इस बार फीनिक्स ने हेज को कड़ी टक्कर मिली. अंत में हेज ने बड़ी मुश्किल से अपने टाइटल को रिटेन किया.
शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस का सैगमेंट
शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस ने विमेंस रॉयल रंबल मैच को हाइप किया. दोनों ने रंबल मैच जीतने की बात कही. जजमेंट डे ने दखलअंदाजी की. लिव मॉर्गन ने कहा कि इस बार उनका रंबल मैच जीतना पक्का है. इसके बाद निक एल्डिस वहां पर आए. उन्होंने टैग टीम मैच का ऐलान कर दिया.
टैग टीम मैच
शार्लेट फ्लेयर और एलेक्सा ब्लिस का मैच रॉक्सन परेज और लिव मॉर्गन के साथ हुआ. मुकाबला काफी शानदार रहा. मैच में राकेल रॉड्रिगेज ने दखलअंदाजी को कोशिश की. विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर ने आकर राकेल को संभाला. इसका पूरा फायदा फ्लेयर और ब्लिस को मिला. दोनों ने मुकाबला जीत लिया.
जॉनी गार्गानो का मैच
जॉनी गार्गानो का मुकाबला एक्सिओम के साथ हुआ. दोनों ने अपने हाई-फ्लाइंग मूव्स से फैंस का खूब मनोरंजन किया. एक्सिओम ने इस बार अपने एक्शन से सभी को प्रभावित किया. उन्होंने अंत में जीत भी हासिल की.
एजे स्टाइल्स का सैगमेंट
एजे स्टाइल्स का फैंस ने स्वागत किया. स्टाइल्स ने फैंस से कहा कि उन्हें कल की चिंता नहीं करनी है. स्टाइल्स ने वादा किया रॉयल रंबल में वो गुंथर का बुरा हाल करेंगे. स्टाइल्स ने कहा कि गुंथर से निपटने के बाद वो कोडी रोड्स, रैंडी ऑर्टन और सीएम पंक का मुकाबला करना चाहते हैं. गुंथर ने एंट्री की. उन्होंने कहा कि वो स्टाइल्स को हार मानने के लिए मजबूर कर देंगे.
द मिज़ का मैच
शो में द मिज़ का मुकाबला इल्जा ड्रेगनोव से हुआ. दोनों ने अच्छा मैच दिया. इल्जा एक बार फिर मिज़ के ऊपर हावी हुई. मिज़ ने बीच-बीच में चीटिंग की कोशिश भी की. अंत में इल्जा ने आसानी से मैच अपने नाम किया.
मेन इवेंट
द विज़न का मुकाबला रैंडी ऑर्टन, कोडी रोड्स, सैमी ज़ेन और जे उसो के साथ हुआ. मुकाबला में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में अचानक ड्रू मैकइंटायर ने आकर सैमी पर हमला कर दिया. इस वजह से मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. जेकब फाटू ने आकर मैकइंटायर पर हमला किया. कोडी ने फाटू को पीटा. कोडी और मैकइंटायर के बीच भी ब्रॉल हुआ. कोडी को क्लेमोर किक मैकइंटायर मारने वाले थे, लेकिन सैमी ने उन्हें हैलुवा किक लगा दी. अंत में कोडी और सैमी आमने-सामने आए. दोनों को ब्रॉन ब्रेकर ने डबल स्पीयर लगाकर धराशाई कर दिया.
ये भी पढ़ें:-Royal Rumble 2026 में The Rock-John Cena उड़ाएंगे गर्दा! इन 3 कारणों से WWE ने करानी चाहिए एंट्री
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
17 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
21 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
1 day agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
1 day agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
3 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
5 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
5 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines