SmackDown: WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड खत्म हो गया है. फैंस को जबरदस्त मैच और सैगमेंट देखने को मिले. शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांच बना रहा. शो की शुरुआत में ही काफी बवाल देखने को मिला. Survivor Series 2025 के हिसाब से स्टोरीलाइन्स को अच्छे अंदाज से आगे बढ़ाया गया. दर्शकों ने भी अपने चहेते रेसलर्स को खूब चीयर किया. विमेंस डिवीजन ने तगड़े कार्य से सभी का दिल जीता. मेन इवेंट में हमेशा की तरह एक बार फिर बवाल देखने को मिला. आइए आपको SmackDon रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
द विज़न ग्रुप ने की शुरुआत
पॉल हेमन ने कहा कि उनके पास वॉरगेम्स के लिए एक विज़न है. हेमन ने बताया कि उनके पांच हरी डबल केज में बंद होंगे. हेमन ने ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड और लोगन पॉल की तारीफ की. लोगन पॉल भी कुछ कहने वाले थे लेकिन अचानक द उसोज़ आ आ गए. हेमन ने जे और जिमी उसो की बेइज्जती की और नंबर्स गेम कम होने की बात कही. जिमी ने कहा कि वह अकेले नहीं हैं. इसके बाद कोडी रोड्स का थोड़ी देर तक म्यूजिक बजा लेकिन वह आए नहीं. कैमरा बैकस्टेज की तरफ गया. वहां बसे से गुस्से से मैकइंटायर बाहर निकले. पीछे देखा गया कि रोड्स बुरी अवस्था में पड़े थे. उनके ऊपर ड्रू ने अटैक किया था. जे और जिमी इसके बाद दौड़ते हुए वहां पर आए.
यूएस चैंपियनशिप ओपन चैलेंज
इल्जा ड्रेगनोव ने यूएस चैंपियनशिप का ओपन चैलेंज दिया. जेडी मैकडॉना ने एंट्री की. इल्जा और मैकडॉना के बीच जबरदस्त मैच देखने को मिला. दोनों ने अपने खतरनाक मूव्स लगाए. इनके हाई-फ्लाइंग मूव्स देखकर फैंस भी हैरान रहे गए थे. दोनों ने शो का सबसे अच्छा मैच दिया. मैकडॉना ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया. मैच का अंत भी गजब का रहा. ड्रेगनोव ने जे़डी को टॉरपीडो मॉस्को लगाया. इसके बाद उन्होंने पावरबॉम्ब और एच-बॉम्ब के साथ मैकडॉना के ऊपर जीत दर्ज की.
ब्रॉन्सन रीड का मैच
ब्रॉन्सन रीड का मैच कार्मेलो हेज के साथ The Last Time Is Now टूर्नामेंट के पहले राउंड में हुआ. शुरुआत में रीड का दबदबा देखने को मिला. विज़न के अन्य सदस्यों ने भी मैच में दखलअंदाजी की. एक बार लोगन पॉल ने रेफरी को खींच दिया था. धीरे-धीरे कार्मेलो ने भी मैच में वापसी की. मैच का अंत भी गजब का रहा. कार्मेलो ने रीड को डीडीटी लगाया. इसके बाद रीड ने हेज को क्लोथलाइन लगाकर धराशाई कर दिया. ब्रॉन ब्रेकर ने वहां पर स्पीयर लगाने की कोशिश की लेकिन जे उसो ने आकर उन्हें सुपरकिक मार दी. विज़न और उसोज के बीच रिं के बाहर ब्रॉल हुआ. इस बीच कोडी रोड्स ने अचानक वहां पर आकर रीड को क्रॉस रोड्स लगा दिया. इसके बाद रेफरी ने रीड को काउंट आउट दे दिया. इस तरह हेज को जीत मिल गई. रोड्स इसके बाद अनाउंस टेबल पर चढ़े. उन्होंने पूरे विज़न ग्रुप को वॉरगेम्स मैच के लिए चेतावनी दी.
ये भी पढ़ें:-3 सुपरस्टार्स जो WWE Survivor Series 2025 में वापसी कर तबाही मचा सकते हैं
DIY का मैच
शो में DIY का मैच फ्रैक्जिओम के साथ हुआ. नाथन फ्रेजर और टॉमासो सिएम्पा ने मैच की शुरुआत की. मुकाबले के शुरू में फ्रैक्जिओम ने अपना दबदबा दिखाया लेकिन कैंडिस लेरे की वजह से सब गड़बड़ हो गया. उन्होंने एक्सिओम का मास्क उतार दिया. इसका फायदा जॉनी गार्गानो ने उठाया और उन्हें पिन करते हुए मैच अपने नाम कर लिया.
पेंटा का मैच
फिन बैलर और पेंटा के बीच Last Time Is Now टूर्नामेंट का पहला राउंड मैच हुआ. इस मुकाबले में भी मजा क्योंकि फैंस को हाई-फ्लाइंग मूव्स देखने को मिले. पेंटा ने एक बार फिर प्रभावित किया. बैलर ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया. बैलर अंत में पेंटा के मैक्सिकन ड्रिस्ट्रायर से नहीं बच पाए. पेंटा ने आसानी से जीत दर्ज कर अगले राउंड में जगह बनाई.
मेन इवेंट
मेन इवेंट में शार्लेट फ्लेयर, एलेक्सा ब्लिस, इयो स्काई और रिया रिप्ली ने रिंग में एंट्री की. रिया ने कहा कि हील स्टार्स को लेकर बात की. उन्होंने अपने साथियों की तारीफ की. इसके बाद रिप्ली ने एजे को विमेंस वॉरगेम्स मैच में अपने ग्रुप के पांचवें सदस्य के रूप में पेश किया. ली ने स्टेज पर एंट्री की. हालांकि, इसके बाद सब गड़बड़ हो गए. रिंग में फेस स्टार्स के ऊपर काबुकी वॉरियर्स, लैश लीजेंड और नाया जैक्स ने हमला कर दिया. एजे उन्हें बचाने के लिए आईं लेकिन रिंगसाइड में उनकी हालत अचानक बैकी लिंच ने आकर खराब कर दी. सैगमेंट के अंत में हील स्टार्स का दबदबा देखने को मिला. वहीं लिंच ने रिंग में ओस्का से हाथ मिलाया.
ये भी पढ़ें:-WWE में 40 साल के रेसलर ने की क्रूरता की हदें पार, चैंपियन Cody Rhodes को बस में किया अधमरा, खून से लथपथ हुआ चेहरा
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
18 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
22 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines