WWE Raw: WWE Royal Rumble 2025 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. इससे पहले होने वाली सभी वीकली एपिसोड काफी महत्वपूर्ण हैं. WWE का मौजूदा समय में इंटरनेशनल टूर भी चल रहा है. Raw का 12 जनवरी को होने वाला शो जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया प्रांत के डसेलडोर्फ शहत में स्थित PSD बैंक डोम में आयोजित किया जाएगा. शो में बड़े स्टार्स को एडवर्टाइज किया गया है. जर्मनी में शो होने की वजह से टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है. खासतौर पर भारतीय फैंस की नींद खराब हो सकती है.
WWE Raw की शुरुआत कब होगी?
WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते तगड़ा होने वाला है. कंपनी ने पहले ही कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं. इस बार सभी देशों में अलग-अलग टाइम पर रेड ब्रांड के शो की शुरुआत होगी. भारत में 13 जनवरी मंगलवार सुबह 12:30 बजे से शो का प्रसारण होगा और इसका अंत रात में करीब 3 बजे होगा. इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारतीय फैंस को तगड़ा एक्शन देखने के लिए रात की नींद खराब करनी पड़ेगी. आपको बता दें भारत में WWE के सभी शोज का प्रसारण Netflix पर होता है.
ये भी पढ़ें:-WWE के इन 3 स्टार्स को मिलेगा बड़ा पुश, 2026 का मेंस Royal Rumble मैच जीतकर रच सकते हैं इतिहास
WWE Raw में होंगे बड़े मैच
WWE Raw की शुरुआत इस हफ्ते नई विमेंस टैग टीम चैंपियन इयो स्काई और रिया रिप्ली करेंगी. दोनों ने पिछले हफ्ते काबुकी वॉरियर्स को हराया था. शो में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक भी एंट्री करेंगे. वर्ल्ड टैग टीम चैंपियंस द उसोज़ का जलवा भी देखने को मिलेगा. शो का सबसे बड़ा मैच गुंथर और एजे स्टाइल्स के बीच होगा. ये फैंस के लिए ड्रीम मैच है. पेंटा और ड्रेगन ली की टक्कर ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन्सन रीड से होगी. राकेल रॉड्रिगेज ने पिछले हफ्ते विमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर के ऊपर जानलेवा हमला किया था. इस हफ्ते राकेल इस बारे में अपने विचार प्रकट करेंगी.
ये भी पढ़ें:-Drew McIntyre के WWE चैंपियन बनने से कुछ घंटे पहले बैकस्टेज क्या मीटिंग हुई? रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines