WWE Raw Results (12 January 2026): WWE Raw का हालिया एपिसोड काफी धमाकेदार रहा. जर्मनी में हुए इस एपिसोड में खूब बवाल मचा और कई बड़े-बड़े मैच देखने को मिले. गुंथर और एजे स्टाइल्स आखिर आमने-सामने आए और इस मुकाबले का अंत बेहद विवादित रहा. खूंखार स्टार ब्रॉन ब्रेकर ने तबाही मचाई और उन्हें इसी कारण Raw से कुछ समय के लिए बैन भी कर दिया गया. वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सीएम पंक को नया चैलेंजर मिला. आइए Raw के एपिसोड में हुए सभी सैगमेंट और मैचों के नतीजों पर नजर डालते हैं.
WWE Raw की शुरुआत में वुमेंस टैग टीम डिवीजन में बवाल मचा.
एजे स्टाइल्स ने Raw में बैकस्टेज गुंथर को धमकी दी और टैपआउट कराने का दावा किया.
WWE Raw में जे’वॉन एवंस vs ब्रावो अमेरिकानो
जे’वॉन एवंस ने ब्रावो अमेरिकानो के खिलाफ शुरू में बड़े मूव्स का उपयोग किया. बीच में ब्रावो के साथियों ने दखल दिया. अंत में एवंस ने ब्रावो पर ओजी कटर लगाया और पिन करके जीत दर्ज की. मैच के बाद अमेरिकानो टीम ने एवंस पर हमला किया. जे’वॉन इसके बाद भागने में सफल हुए.
नतीजा: जे’वॉन एवंस की जीत हुई
एडम पीयर्स ने बैकस्टेज पॉल हेमन को कहा कि अगर ब्रॉन ब्रेकर ने सीएम पंक पर हमला करने की कोशिश की, तो हेमन को उन्हें घर भेजना होगा.
जे उसो ने अपनी एंट्री करके टैग टीम डिवीजन को धमकी दी और चले गए.
सीएम पंक का सैगमेंट
सीएम पंक ने प्रोमो सैगमेंट में ब्रॉन ब्रेकर के बारे में बात की और फिर अपना अगला चैलेंजर पता करने को लेकर उत्साह जताया. फिन बैलर ने एंट्री की और सीएम पंक ने उनका चैलेंज स्वीकार कर लिया. अगले हफ्ते बैलर अपने देश आयरलैंड में सीएम पंक के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए लड़ेंगे.
WWE Raw में काबुकी वॉरियर्स vs जजमेंट डे vs बेली एवं लायरा वैल्किरिया
काबुकी वॉरियर्स, जजमेंट डे और बेली एवं लायरा वैल्किरिया के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिला. ये मुकाबला रेसलिंग के हिसाब से शानदार रहा और लंबा चला. अंत में लिव मॉर्गन ने कायरी सेन पर ओब्लिवियन लगाया और पिन करके जीत दर्ज की.
नतीजा: जजमेंट डे (लिव मॉर्गन और रॉक्सेन परेज़) की जीत हुई
ये भी पढ़ें:- WWE Royal Rumble 2026 में Roman Reigns की बुकिंग पर देना होगा ध्यान, 3 गलतियों से फैंस का फूट सकता है गुस्सा
बैकी लिंच ने आयरलैंड में होने वाले Raw में मैक्सिन डुप्री को हराकर आईसी टाइटल रिटेन रखने का दावा किया.
बैकस्टेज राकेल रॉड्रिगेज़ ने वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टैफनी वकेर पर बुरी तरह हमला किया.
अल्फा अकादमी ने बैकस्टेज जे उसो से टैग टीम चैंपियनशिप मैच की मांग की. जे ने बताया कि वो जिमी उसो से बात करके बताएंगे.
WWE Raw में द विजन vs पेंटा और ड्रैगन ली
द विजन के ऑस्टिन थ्योरी और ब्रॉन्सन रीड ने पेंटा और ड्रैगन ली के खिलाफ डॉमिनेट किया. ये मैच कई हाई फ्लाइंग मूव्स से भरा हुआ था. लग रहा था कि पेंटा और ड्रैगन जीत जाएंगे. हालांकि, ब्रॉन ब्रेकर ने आकर ड्रैगन पर स्पीयर लगाया और मैच DQ से खत्म हुआ. ब्रेकर ने पेंटा पर भी हमला किया. एडम पीयर्स आए और उन्हें रोका. इसी बीच ब्रॉन्सन रीड ने पेंटा पर सुनामी मूव लगाया. ब्रॉन ने फिर ली पर स्पीयर लगाया. ब्रेकर ने एडम पर हमला करने का मन बनाया लेकिन द विजन ने उन्हें रोका.
नतीजा: पेंटा और ड्रैगन ली की DQ से जीत हुई
बैकस्टेज एडम पीयर्स ने ब्रॉन ब्रेकर को सस्पेंड कर दिया. पॉल हेमन ने एडम को बताया कि वो गलती कर रहे हैं.
WWE Raw में गुंथर vs एजे स्टाइल्स
गुंथर और एजे स्टाइल्स के बीच मेन इवेंट में मैच हुआ. यह मुकाबला रेसलिंग के हिसाब से शानदार रहा. मैच के अंतिम मोमेंट में गुंथर ने टैपआउट किया लेकिन रेफरी ये नहीं देख पाए. एजे स्टाइल्स ने इसी के चलते रेफरी से बहस की. गुंथर ने स्टाइल्स पर लो ब्लो लगाया और पावरबॉम्ब देकर पिन किया.
नतीजा: गुंथर को चीटिंग से जीत मिली
ये भी पढ़ें:- 2026 Royal Rumble मैच में इन 3 WWE स्टार्स पर रहेंगी नजरें, सबसे ज्यादा समय बिताकर रच सकते हैं इतिहास
संबंधित खबरें
WWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
1 day agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
2 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
2 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
4 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
6 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
6 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines