WWE: WWE Saturday Night’s Main Event और Evolution के बाद Raw का एपिसोड शानदार रहा. शो में धमाकेदार मैच देखने को मिले. टॉप स्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी का दिल जीता. SummerSlam 2025 को लेकर कुछ मैचों का ऐलान किया गया. शुरुआत से लेकर अंत तक कंपनी ने खास मोमेंटम इस बार बनाए रखा. मेन इवेंट में तगड़ा मैच हुआ, जिसमें शामिल सभी स्टार्स ने ताबड़तोड़ एक्शन दिखाया. आइए आपको Raw के रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
नेओमी का सैगमेंट और टैग टीम मैच
शो की शुरुआत इस हफ्ते नई विमेंस वर्ल्ड चैंपियन नेओमी ने की. उन्हें Raw रोस्टर में शामिल कर दिया गया है. नेओमी ने कहा कि किसी फैन ने नहीं सोचा था कि वह चैंपियन बनेंगी. नेओमी ने बताया कि उन्होंने कभी बियांका ब्लेयर का विरोध नहीं किया. उन्होंने इसके बाद जेड कार्गिल पर भी निशाना साधा. रिया रिप्ली ने एंट्री की. रिप्ली ने कहा कि नेओमी लापरवाह हैं. इयो स्काई ने एंट्री की. उन्होंने कहा कि वह अपना टाइटल वापस चाहती हैं. नेओमी ने दोनों को लाइन में पीछे आने के लिए कहा. एडम पीयर्स ने इसके बाद मामले को संभाला और SummerSlam 2025 में तीनों के बीच मैच बुक कर दिया.
शो में रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज का मुकाबला काबुकी वॉरियर्स के साथ हुआ. यह नॉन-टाइटल मैच था. मुकाबले के दौरान रिंगसाइड में परेज और राकेल की मदद के लिए डॉमिनिक मिस्टीरियो मौजूद थे. काबुकी वॉरियर्स की कायरी सेन और ओस्का ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. दोनों मुकाबले को जीतने भी वाले थे लेकिन डॉमिनिक ने रेफरी का ध्यान भटका दिया. मिस्टीरियो की मदद से ही अंत में राकेल और परेज मैच जीतने में कामयाब रहती हैं.
2 आउट ऑफ 3 फॉल्स मैच और निकी बेली का मुकाबला
शो में बेली और लायरा वैल्किरिया के बीच 2 आउट ऑफ 3 फॉल्स मैच हुआ. इस मैच को जीतने वाली स्टार को SummerSlam 2025 में बैकी लिंच के खिलाफ मुकाबला मिलेगा. मैच की शुरुआत गजब की रही. बेली ने रोलअप के जरिए तुरंत ही पहला फॉल अपने नाम कर लिया. बेली ने मैच में अपना दबदबा कायम रखा था. लायरा ने बेली को रोलअप के जरिए दूसरा फॉल अपने नाम किया. दोनों के बीच मैच कांटे की टक्कर का रहा. दोनों ने जीत के लिए अपनी सारी हदें पार कीं. अंत में लायरा ने बेली को रोल के जरिए ऊपर उठाया और नाइटविंग मूव लगा दिया. लायरा ने इसके बाद बेली को पिन किया और मैच अपने नाम कर लिया. इसके बाद बैकी लिंच ने भी एंट्री की और लायरा को कंफ्रंट किया.
शो में निकी बैला ने चेल्सी ग्रीन का सामना किया. मुकाबले की शुरुआत में बैला ने डॉमिनेट किया. मैच में एल्बा फायर और पाइपर निवेन ने भी दखल दिया. चेल्सी ने बैला को अनप्रीटियर लगाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. निकी ने चेल्सी को शानदार बेला बस्टर देकर उनकी हालत खराब कर दी. अंत में बड़ी मुश्किल से चेल्सी के ऊपर जीत प्राप्त करने में बैला कामयाब रहीं मैच खत्म होने के बाद निवेन और फायर ने बैला पर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए स्टैफनी वकेर ने एंट्री की.
गुंथर का सैगमेंट
गुंथर ने कहा कि शनिवार को गोल्डबर्ग का करियर खत्म के बाद वह बहुत अच्छे मूड में हैं. गुंथर ने गोल्डबर्ग के ऊपर निशाना साधा. पॉल हेमन और ब्रॉन ब्रेकर ने दखलअंदाजी की. गुंथर ने कहा कि उन्हें हेमन की बातों पर कोई दिलचस्पी नहीं हैं. वह जाने लगे तो ब्रॉन ब्रेकर बीच में आ गए. हेमन ने इसके बाद भविष्यवाणी की और कहा कि ब्रेकर गौंटलेट मैच जीतकर SummerSlam 2025 में गुंथर का सामना करेंगे. हेमन ने ब्रेकर को अगली बड़ी चीज बताया.
गौंटलेट मैच
पेंटा और ब्रॉन ब्रेकर ने इस मैच की शुरुआत की. ब्रेकर ने अपनी स्पीड दिखाई और पेंटा को क्लोथलाइन से धराशाई कर दिया. ब्रेकर को पेंटा ज्यादा टक्कर नहीं दे पाए. ब्रेकर ने स्पीयर पेंटा की हालत खराब कर उन्हें मैच से बाहर कर दिया. इसके बाद एलए नाइट ने एंट्री की. नाइट ने शुरू में आकर अपने कुछ ताकतवर मूव्स ब्रेकर को लगाए. हालांकि, ब्रेकर ने नाइट को स्पीयर मारकर पिन करते हुए उन्हें बाहर कर दिया. जे उसो ने इसके बाद ब्रेकर को अच्छी टक्कर दी. जे टॉप रोप से ब्रेकर के ऊपर मूव लगाने वाले थे लेकिन ब्रॉन्सन रीड ने उन्हें खींच लिया. इसका फायदा ब्रेकर ने उठाया और स्पीयर के जरिए जे को मैच से बाहर कर दिया.
सीएम पंक ने एंट्री कर ब्रेकर को टक्कर दी. रीड ने एक बार फिर मैच में दखल दिया. उन्हें संभलाने के लिए जे वापस आए. पंक ने अंत में ब्रेकर को GTS लगाया और पिन करते हुए मैच जीत लिया. मुकाबला खत्म होने के बाद ब्रेकर और रीड ने पंक और जे की हालत खराब की. इन्हें बचाने के लिए रोमन रेंस ने वापसी की. रोमन ने ब्रेकर और रीड का बुरा हाल कर दिया. रेंस ने इसके बाद जे को गले लगाया.
ये भी पढ़ें:- WWE के 3 दिग्गज जिन्होंने करारी हार के साथ रेसलिंग को कहा अलविदा
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
22 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
1 day agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
3 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
3 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
4 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
6 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
6 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines