John Cena: WWE में इस समय जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. अपने कुछ पुराने विरोधियों के साथ वह मैच लड़ चुके हैं. अब कुछ ही डेट्स उनकी बची हुई हैं. दिसंबर में वह अपना अंतिम मैच लड़ेंगे. हाल ही में 5 सितंबर को हुआ SmackDown का एपिसोड उनका अंतिम था. ब्लू ब्रांड में अब वह कभी नहीं आएंगे. खैर सीना की कुछ तारीखों का फायदा WWE भी उठा रही है. WWE ने टिकट की कीमतें बढ़ा दी हैं. अब फैंस के लिए टिकट खरीद पाना आसान नहीं होगा.
WWE ने उठाया बड़ा कदम
जॉन सीना बॉस्टन के टीडी गार्डन और न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भी 10 नवंबर और 10 नवंबर को एंट्री करेंगे. इन दोनों ऐतिहासिक जगहों पर वह अंतिम बार दिखेंगे. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. न्यूयॉर्क में मिलने वाली टिकटें सस्ती नहीं होने वाली हैं. टिकट की ऑफिशियल प्री-सेल शुरू हो गई है. Ticketmaster ने रिंगसाइड पैकेज को 2,958.25 डॉलर में सूचीबद्ध किया है. इसमें एक ऑटोग्राफ और खास कुर्सी शामिल है.
फैंस को प्लेटिनम सीटें 1107 डॉलर की पड़ेंगी. रिंगसाइड सीटों की कीमत 815.25 डॉलर है. बैक फ्लोर सीटों की कीमत 398.30 डॉलर है. वहीं 100 लेवल सीटों की कीमत 372.20 डॉलर, 200 लेवल सीटों की कीमत 276.25 डॉलर और 400 लेवल सीटों की कीमत 193.25 डॉलर है. इन आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि WWE की कितनी कमाई होने वाली है. वैसे आने वाले समय में अगर टिकटों की बिक्री में कमी आई तो फिर रेट में कमी की जा सकती है.
WWE Wrestlepalooza 2025 में किसके साथ होगा जॉन सीना का मैच?
WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Wrestlepalooza 2025 है, जिसका आयोजन 20 सितंबर को होने वाला है. यह ECW का मुख्य इवेंट था जिसकी वापसी WWE ने 25 साल बाद कराई है. Wrestlepalooza 2025 का हिस्सा जॉन सीना भी बनने वाले हैं. उनका मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ बुक किया गया है. दोनों के बीच एक अंतिम मुकाबला देखने को मिलेगा. आप सभी जानते हैं कि लैसनर और सीना की दुश्मनी पहले काफी तगड़ी रही है.
ये भी पढ़ें:-3 WWE सुपरस्टार्स जो Wrestlepalooza 2025 में विलन बनकर सभी को चौंका सकते हैं
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines