WWE Live Event: WWE का इंटरनेशनल टूर शुरू हो गया है. SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड बर्लिन, जर्मनी में हुआ था. कंपनी द्वारा जगह-जगह पर लाइव इवेंट भी कराए जा रहे हैं. WWE का कारवां इस बार ग्लासगो, स्कॉटलैंड पहुंचा. 10 जनवरी को वहां पर लाइव इवेंट का आयोजन किया गया. शो में तगड़े मुकाबले देखने को मिले. रोस्टर के टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. इवेंट में चैंपियनशिप मैच भी रखे गए थे. तगड़ा एक्शन देखकर फैंस भी खुश हो गए थे. रोमन रेंस के भाई जे उसो भी परफॉर्म करते हुए नज़र आए. मेन इवेंट में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ.
WWE Live Event (10 जनवरी) में कौन-कौन से मुकाबले हुए?
-) शो में पहला मैच जे उसो और फिन बैलर के बीच हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में उसो ने शानदार जीत दर्ज की.
-) एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली भी एक्शन में दिखे. दोनों स्टार्स ने न्यू डे कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स को मात दी.
-) एलेक्सा ब्लिस और कायरी सेन के बीच सिंगल्स मैच हुआ. इस मैच में ब्लिस ने तगड़ा एक्शन दिखाया और मैच में जीत हासिल की.
-) द वायट सिक्स (डेक्स्टर लूमिस, एरिक रोवन, जो गेसी और अंकल हाउडी) ने MFT (जेसी माटेओ, टाला टोंगा, टामा टोंगा और टोंगा लोआ) को हराया
-) ड्रू मैकइंटायर ने शिंस्के नाकामुरा को हरार अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. SmackDown में पहली बार टाइटल जीतने के बाद मैकइंटायर ने इसे डिफेंड किया.
-) लिव मॉर्गन और लायरा वैल्किरिया के बीच भी टक्कर देखने को मिली. मॉर्गन ने शानदार जीत दर्ज की.
-) गुंथर और सैमी ज़ेन के बीच मैच हुआ. मुकाबले में गुंथर का दबदबा देखने को मिला. द रिंग जनरल ने जीत हासिल की.
-) मेन इवेंट में सीएम पंक ने ब्रॉन्सन रीड के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल डिफेंड किया. दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ. अंत में पंक ने अपने टाइटल को रिटेन किया.
(नोट: Wrestling BodySlam ने 10 जनवरी को ग्लासगो में हुए लाइव इवेंट के रिजल्ट को रिपोर्ट किया.)
ये भी पढ़ें:-‘मेरे साथ अन्याय हुआ’, WWE चैंपियन बनने के बाद Drew McIntyre हुए भावुक, फैंस के सामने सुनाई आपबीती
संबंधित खबरें
Roman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoWWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन
8 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 के 4 मैचों के संभावित नतीजे लीक, रोमन के लिए बुरी खबर
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
2 days agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
3 days agoRoman Reigns ने WWE में 'दोहरा शतक' जड़कर रचा इतिहास
3 days agoकोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
3 days agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 days agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
5 days agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines