हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

John Cena के आखिरी मैच में WWE दिग्गजों का लगा जमावड़ा, फैंस और सुपरस्टार्स की आंखों से छलके आंसू

जॉन सीना ने WWE Saturday Night’s Main Event में हार के बाद रेसलिंग को अलविदा कह दिया. उनके सम्मान में एरीना में कई दिग्गज इस बार मौजूद थे. सीएम पंक और कोडी रोड्स ने उन्हें अपना टाइटल देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन
जॉन सीना ने WWE से लिया संन्यास

John Cena: WWE Saturday Night’s Main Event का सफल समापन हो गया है. इस शो में जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. गुंथर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इसी के साथ उनके 23 साल के शानदार करियर का अंत भी हो गया है. सीना को सलामी देने के लिए एरीना में कई दिग्गज मौजूद थे. सभी से सीना ने मुलाकात की. दिग्गजों का जमावड़ा वहां पर लगा हुआ था. सीना की चौंकाने वाली हार के बाद एरीना में मौजूद कई फैंस रोने लग गए थे. सीना भी थोड़ा भावुक हुए. उन्होंने सभी का अभिवादन स्वीकार किया.

कोडी रोड्स और सीएम पंक ने जॉन सीना को दिया टाइटल

मैच की शुरुआत से पहले जॉन सीना ने रिंगसाइड पर सैमी ज़ेन, केविन ओवेंस, मार्क हेनरी, ट्रिश स्ट्रेटस और बुकर टी सहित तमाम दिग्गजों से हाथ मिला. सभी ने मैच के दौरान सीना को खूब चीयर किया. तगड़े मुकाबले में सीना को टैपआउट करना पड़ा. फैंस को सीना की हार पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं हुआ. सीना ने खड़े होकर सभी की सराहना की. इसके बाद रोस्टर के सभी सुपरस्टार्स रिंगसाइड में आए. ट्रिपल एच, शॉन माइकल्स और स्टेफनी मैकमैहन भी उनके साथ थे.

कोडी रोड्स और सीएम पंक ने रिंग में आकर अपनी चैंपियनशिप सीना के कंधे पर रखी. सीना ने दोनों टाइटल हाथ में उठाकर जश्न मनाया. पूरा एरीना उनके चैंट्स से गूंज उठा था. सीना भी भावुक हो गए. ट्रिपल एच ने उनसे हाथ मिलाया. इस दौरान रिंगसाइड में मौजूद सभी स्टार्स जोर-जोर से सीना के लिए तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ा रहे थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE Saturday Night’s Main Event Results, 13 दिसंबर, 2025: रिटायरमेंट मैच में John Cena की हार, Cody Rhodes के मैच में तबाही

जॉन सीना ने रिस्टबैंड और जूते उतारे

जॉन सीना ने रिंग के चारों तरफ अपना सिर झुकाते हुए सभी को सम्मान दिया.उन्होंने रिंग में अपने जूते और रिस्टबैंड को उतारा. इसके बाद सीना दर्शकों से हाथ मिलाते हुए बैकस्टेज की तरफ गए. स्टेज पर उन्होंने वापस पीछे मुड़ते हुए फैंस को अंतिम बार अपने ही अंदाज में सैल्यूट किया. रोस्टर के अन्य सदस्य भी वहां पर मौजूद थे. इस खास पल को देखकर फैंस की आंखों से आंसू छलक पड़े थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-19000 WWE फैंस के सामने John Cena को रिटायरमेंट मैच में मिली हार, 23 साल के शानदार करियर को कहा अलविदा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola