हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी WWE दिग्गज The Rock की फिल्म, कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

हाल ही में WWE दिग्गज द रॉक की एक फिल्म रिलीज हुई, जिसे लेकर सभी उत्साहित थे. हालांकि, बॉक्स ऑफिस इसका निराशाजनक प्रदर्शन रहा है. कमाई के मामले में रॉक के करियर की यह सबसे खराब फिल्म रही है. सोशल मीडिया पर भी द ग्रेट वन की मूवी को ज्यादा प्यार नहीं मिल पाया है. आपको हम यहां पर फिल्म की शुरुआती कमाई के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन
द रॉक

The Rock: द रॉक WWE इतिहास के सबसे सफल सुपरस्टार्स में से एक हैं. इतना ही नहीं बल्कि वह हॉलीवुड के भी बड़े स्टार बन चुके हैं. पिछले कुछ सालों में वह कमाई के मामले में भी टॉप पर रहे हैं. उनकी फास्ट एंड फ्यूरियस, द स्कॉर्पियन किंग, ब्लैक एडम और रेड नोटिस ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया. हालांकि, अब ऐसा लग रहा है कि उनकी जलवा कम हो रहा है. हाल ही में आई उनकी एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई है. खराब ओपनिंग के साथ इसे रॉक के करियर की सबसे बेकार फिल्म कहा जा सकता है.

द रॉक को लगा झटका

द रॉक की स्मैशिंग मशीन फिल्म 3 अक्टूबर, 2025 को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर इसका निराशाजनक प्रदर्शन रहा है. रॉक ने इस फिल्म में मार्क केर की भूमिका निभाई. मूवी में कुछ ऐसी चीजें हैं जिसके लिए वाहवाही मिली है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बताते हैं कि यह फैंस को आकर्षित करने में कामयाब नहीं रही.

Variety की रिपोर्ट के अनुसार स्मैशिंग मशीन फिल्म ने केवल 6 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ शुरुआत की. रॉक के करियर की सबसे कम कमाई वाली यह फिल्म बन गई है. सभी ने उम्मीद लगाई थी कि शुरुआत में यह 15 मिलियन डॉलर से पार जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रॉक भी इस बात से जरूर निराश हुए होंगे. उन्होंने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-बॉक्स ऑफिस पर फीका पड़ा WWE दिग्गज The Rock का जलवा, ये हैं कम कमाई करने वाली अंतिम 3 लाइव एक्शन फिल्में

WWE Elimination Chamber 2025 के बाद नज़र नहीं आए द रॉक

Elimination Chamber 2025 में द रॉक का जलवा देखने को मिला था. उन्होंने ट्रेविश स्कॉट के साथ एंट्री की थी. उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर अटैक कर हील टर्न लिया था. सीना के हील टर्न को लेकर सभी काफी उत्साहित हो गए थे. हालांकि, एक बात रही कि इसके बाद से अभी तक टीवी पर रॉक ने एंट्री नहीं की है. उनके WWE फ्यूचर को लेकर भी कोई पुख्ता अपडेट सामने नहीं आया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-करोड़ों के मालिक हैं John Cena और AJ Styles, जानिए WWE Crown Jewel 2025 से पहले दोनों की नेटवर्थ

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola